35 C
Mumbai
Tuesday, November 10, 2026
होमदेश दुनियामहिंद्रा एंड महिंद्रा का बड़ा ऐलान, कनाडा में अपना कारोबार किया बंद 

महिंद्रा एंड महिंद्रा का बड़ा ऐलान, कनाडा में अपना कारोबार किया बंद 

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने गुरूवार को कहा कि उसकी कनाडा स्थित सब्सिडियरी कम्पनी रेसन एयरोस्पेस ने अपना संचालन बंद कर दिया है।

Google News Follow

खालिस्तान आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का विवाद इतना बढ़ गया है कि आनंद महिंद्रा ने कनाडा में अपनी फैक्ट्री बंद करने का ऐलान कर दिया। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने गुरूवार को कहा कि उसकी कनाडा स्थित सब्सिडियरी कम्पनी रेसन एयरोस्पेस ने अपना संचालन बंद कर दिया है। बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा की उस कंपनी ने 11.18 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने कनाडा भारत विवाद के बाद  बड़ा कदम उठाया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी ने गुरुवार को बताया कि रेसन को कार्पोरेशन कनाडा से 20 सितंबर  2023 को अपना कामकाज बंद करने जरुरी दस्तावेज मिल गए हैं। इस बारे में कंपनी को जानकारी दे दी गई है। कंपनी का कहना है कि इसके बाद  से रेसन ने अपना संचालन बंद कर दिया है।  वह 20 सितंबर 2023 से कंपनी की सहयोगी नहीं है।

बता दें कि पिछले दिनों कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रुडो ने ने दावा किया था कि खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है। इसके साथ ही कनाडा सरकार ने भारतीय अधिकारियों को देश छोड़ने का भी आदेश दिया था। जिस पर भारत ने भी  पलटवार करते हुए कनाडा के भी राजनयिक को भारत छोड़ने को कहा था। इसके बाद से विदेश मंत्रालय ने भी भारतीय नागरिकों को आगाह किया था कि जहां भारत विरोधी गतिविधियां जारी है वहां न जाएं।

ये भी पढ़ें   

 

अलौकिक है आदि शंकराचार्य की 108 फीट की ऊंची प्रतिमा “स्टेच्यू ऑफ़ वननेस”

विदेश जाने के बजाय आनंद विहार रेलवे पर राहुल गांधी का “राजनीति सैर”  

भारत-कनाडा तनाव के बीच खालिस्तानी सुक्खा की हत्या, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी     

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें