33 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमक्राईमनामाहाथरस मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; देव प्रकाश मधुकर को 14 दिन...

हाथरस मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार; देव प्रकाश मधुकर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत!

हाथरस में सत्संग के बाद भगदड़ से हुई 121 लोगों की मौतों के मामले में देव प्रकाश सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है|

Google News Follow

हाथरस में दो जुलाई को हुई भगदड़ मामले के मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर को शुक्रवार देर रात हाथरस पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली के नजफगढ़ इलाके से गिरफ्तार कर लिया|उन्हें शनिवार को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया और 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके अलावा इस मामले में गिरफ्तार एक अन्य संदिग्ध संजू यादव को भी 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है|

बता दें कि हाथरस में सत्संग के बाद भगदड़ से हुई 121 लोगों की मौतों के मामले में देव प्रकाश सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है| पुलिस के अनुसार देव प्रकाश का सियासी पार्टियों से गहरे रिश्ते होने की बात भी सामने आ रही है। मधुकर कई बड़े नेताओं के संपर्क में था। मधुकर से पूछताछ के बाद एजेंसियों को जो पता चला है, उसके मुताबिक वह सत्संग आयोजन के लिए फंड इकट्ठा करने का काम करता था। इस समिति के सदस्य उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ में बताए जा रहे हैं। 

गौरतलब है कि देव प्रकाश मधुकर वैसे तो एटा का रहने वाला है लेकिन मौजूदा समय में वह सिकंदराराऊ के मोहल्ला दमदपुरा नई कॉलोनी में रह रहा है। यहीं पर वह 10 साल पहले भोले बाबा की मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम समिति से जुड़ गया था। कुछ ही समय में उसे मुख्य सेवादार का दर्जा दे दिया गया और भोले बाबा के प्रिय शिष्यों में उसकी गिनती होने लगी है। आमतौर पर भोले बाबा किसी से फोन पर बात नहीं करते लेकिन मधुकर से उनकी फोन पर बात होती थी। 

हाथरस एसपी निपुण अग्रवाल का कहना है कि मधुकर से पूछताछ में पता चला है कि कई राजनीतिक पार्टियां उसके संपर्क में थीं। फंड इकट्ठा करने के संबंध में गहराई से जांच की जा रही है। पूछताछ में ऐसा भी प्रतीत हुआ है कि राजनीतिक दल अपने राजनीतिक और निजी स्वार्थ के लिए इनसे जुड़े हैं। देव प्रकाश मधुकर के सभी बैंक खाते और संपत्ति की जांच की जा रही है। इसके लिए संबंधित एजेंसियों का भी सहयोग लिया जाएगा।

मधुकर और अन्य संदिग्धों की हिरासत पाने के लिए हाथरस के पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल अदालत में आवेदन करेंगे। भगदड़ मामले में गिरफ्तार रामप्रकाश शाक्य को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शाक्य और यादव को शनिवार को हाथरस से गिरफ्तार किया गया था|

यह भी पढ़ें-

सूरत में छह मंजिला इमारत गिरी, 7 की मौत, बचाव अभियान जारी, मलबे में फंसे होने की आशंका!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें