32 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
होमदेश दुनियायूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 डीएम सहित 46 आईएएस अफसर बदले...

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 डीएम सहित 46 आईएएस अफसर बदले गए!

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग में बालकृष्ण त्रिपाठी को सचिव नियुक्त किया गया है।

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक सुचारूता और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। एक आदेश जारी कर कुल 10 जिलाधिकारियों समेत 46 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, सामान्य प्रशासन विभाग में बालकृष्ण त्रिपाठी को सचिव नियुक्त किया गया है। राजेश प्रकाश को विंध्याचल मंडल का आयुक्त बनाया गया, जबकि धन लक्ष्मी को मत्स्य विभाग का महानिदेशक (डीजी) बनाया गया। संजय कुमार को राज्य मानवाधिकार आयोग का सचिव (अतिरिक्त प्रभार) सौंपा गया।
रूपेश कुमार सहारनपुर के नए मंडलायुक्त होंगे और अटल कुमार राय को गृह विभाग का सचिव बनाया गया। भानु चंद्र गोस्वामी मेरठ मंडल के कमिश्नर के पद पर तैनात किए गए, जबकि हृषिकेश भास्कर को राजस्व विभाग का सचिव, राहत आयुक्त और चकबंदी आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार मिला।

ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्र में भी बदलाव देखने को मिले। मयूर माहेश्वरी को उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम (एमडी) और यूपी ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन का एमडी चार्ज सौंपा गया।

विजय किरन आनंद को राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (सीईओ) और लीडा सीईओ का अतिरिक्त प्रभाव मिला है। राहुल पांडे विशेष सचिव राज्य कर विभाग में तैनात हुए, जबकि अतुल वत्स को हाथरस का जिलाधिकारी बनाया गया। अमनदीप डुली अपर आयुक्त मनरेगा के पद पर पहुंचे हैं।

वाराणसी में हिमांशु नागपाल को नगर आयुक्त और प्रखर कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) नियुक्त किया गया। योगेंद्र कुमार अलीगढ़ के सीडीओ बनाए गए हैं।

अभिषेक आनंद विशेष सचिव आबकारी विभाग में, राजा गणपति सीतापुर के डीएम, कृतिका ज्योत्सना बस्ती की डीएम, रवीश कुमार पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी, ईशा दुहन यूपी सहकारी चीनी मिल लिमिटेड की एमडी बनीं।
कुमार विनीत विशेष सचिव युवा कल्याण एवं खेल विभाग में, शिवशरणप्पा सिद्धार्थ नगर के डीएम, पुलकित गर्ग चित्रकूट के डीएम, पूर्ण बोहरा वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, रणविजय सिंह बिजनौर के सीडीओ, अक्षत वर्मा विशेष सचिव नियोजन, ऋषिराज प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बने हैं। फिरोजाबाद में गुंजन द्विवेदी को नगर आयुक्त और शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष (अतिरिक्त प्रभार) मिला है।
वंदिता श्रीवास्तव कुशीनगर की सीडीओ, मधुसूदन हुलगी विशेष सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय, अमित पाल कौशांबी के डीएम, नंदकिशोर कलाल गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, महेंद्र कुमार सिंह रामपुर के सीडीओ, पवन अग्रवाल विशेष सचिव गृह विभाग, विपिन कुमार जैन बलरामपुर के डीएम, आकांक्षा राणा झांसी की नगर आयुक्त बनाई गई हैं।
देवेंद्र कुमार कुशवाहा विशेष सचिव रेशम विभाग, अश्वनी कुमार पांडे श्रावस्ती के डीएम, अजय कुमार द्विवेदी रामपुर के डीएम, जोगिंदर सिंह विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, अनुराज जैन अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, गुलाबचंद महाराजगंज के सीडीओ, सूरज पटेल ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ, और सचिन कुमार सिंह अमेठी के सीडीओ नियुक्त किए गए।
यह भी पढ़ें-

घुसपैठिए, फर्जी और मृत वोट लोकतंत्र के लिए हलाहल : तरुण चुघ! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें