‘मेक इन इंडिया’ को दस साल पुरे; क्या बदला?

'मेक इन इंडिया' प्रधानमंत्री का विजन था जिसके तहर उन्होंने ने तरह तरह की पॉलिसीज लांच की। ऐसे में मेक इन इंडिया से पिछले दस साल में भारतीय अर्थव्यवस्था में हुई क्रांति, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में हुई क्रांति को समझाना आवश्यक होगा...

‘मेक इन इंडिया’ को दस साल पुरे; क्या बदला?

'Make in India' completes ten years; What changed?

आज मेक इन इंडिया को दस साल पुरे हो चुके है। ऐसे में देश भर से इस मेक इन इंडिया ने लोगों के जीवन में लाए बदलावों की स्तुति करना शुरू किया है। साथ ही मेक इन इंडिया अभियान के चलते लगातार भारतीय इकोनॉमी में होता इजाफा और क्षमता, में वृद्धी से लोगों ने इन पॉलिसी को सराहा है। भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में इससे क्रांति आई है। साथ ही पिछले एक दशक में ‘मेक इन इंडिया’ पहल एक राष्ट्रीय शक्ति बनी है।

‘मेक इन इंडिया’ प्रधानमंत्री का विजन था जिसके तहर उन्होंने ने तरह तरह की पॉलिसीज लांच की। ऐसे में मेक इन इंडिया से पिछले दस साल में भारतीय अर्थव्यवस्था में हुई क्रांति, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में हुई क्रांति को समझाना आवश्यक होगा, तभी ‘मेक इन इंडिया’ का महत्त्व भी समझा जा सकता है।

यह भी पढ़ें:

​मनोज जरांगे ​ने​ खत्म किया आमरण अनशन!, कहा, हमारे लोगों से बेईमानी मत करो!

मोदी की तारीफ करने वालों का अपहरण और मारपीट!

Tirupati Laddu Row अब जगन्नाथ पुरी मंदिर ने लिया बड़ा फैसला, ‘इस’ बात की होगी जांच!

वहीं प्रधानमंत्री ने इस मौके पर कहा, “आज हम ‘मेक इन इंडिया’ के 10 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं। मैं उन सभी लोगों को बधाई देता हूं जो पिछले एक दशक से इस अभियान को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। मेक इन इंडिया हमारे देश को मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन का सेंटर बनाने के लिए 140 करोड़ भारतीयों के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है। ये उल्लेखनीय है कि अनेकों सेक्टर में निर्यात कैसे बढ़ा है, क्षमताएं निर्मित हुई हैं और अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।…’ ‘…भारत सरकार हर संभव तरीके से ‘मेक इन इंडिया’ को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सुधारों में भारत की प्रगति भी जारी रहेगी। हम सब मिलकर एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण करेंगे।”

Exit mobile version