28 C
Mumbai
Tuesday, July 15, 2025
होमदेश दुनियाममता की किताबें स्कूलों में अनिवार्य करना हिटलरशाही है : सुकांत मजूमदार!

ममता की किताबें स्कूलों में अनिवार्य करना हिटलरशाही है : सुकांत मजूमदार!

लोकतंत्र में किसी की जान नहीं जानी चाहिए। इस मामले को लेकर चुनाव आयोग को भी विचार करना चाहिए। आयोग को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए नियम और कानून बनाना चाहिए।  

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की लिखी पुस्तकों को स्कूलओं में अनिवार्य बनाने के कदम की दक्षिण दिनाजपुर से सांसद और राज्य भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तीखी आलोचना की। उन्‍होंने इसे हिटलरशाही का उदाहरण बताया है।

सुकांत मजूमदार ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, “यह हिटलरशाही का उदाहरण है। हिटलर ऐसे ही काम जर्मनी में करता था। हाल ही में खबरें आई थीं कि स्कूलों के पास चॉक और डस्टर खरीदने के लिए भी पैसे नहीं हैं।

ऐसे में यह जनता के पैसों की लूट है। मुख्यमंत्री की पुस्तकों को जबरन शामिल करना अस्वीकार्य है। उन्‍होंने कटाक्ष किया कि यह किताब पन्ने फाड़ कर ठोंगा के अलावा किसी काम में आने वाली नहीं है।”

उन्होंने आगे सवाल किया, “अगर उन्हें लेखक बनने का इतना शौक है, तो उन्हें खुले बाजार में किताबें बेचने दें। आखिरकार, उन्होंने खुद दावा किया है कि वे पेंटिंग और किताबें लिखकर पैसे कमाती हैं।”

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार कहते हैं, “पश्चिम बंगाल में कोई वास्तविक लोकतंत्र नहीं है। यहां तक ​​कि हाल ही में हुए उपचुनाव में भी, जहां 57 फीसदी आबादी मुस्लिम थी, यह स्पष्ट था कि तृणमूल कांग्रेस जीतेगी। उसके बाद एक मुस्लिम लड़की को बम से मार दिया गया। इससे उनकी मानसिकता और लोकतंत्र के प्रति उनके नजरिए का पता चलता है।

लोकतंत्र में किसी की जान नहीं जानी चाहिए। इस मामले को लेकर चुनाव आयोग को भी विचार करना चाहिए। आयोग को पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए नियम और कानून बनाना चाहिए।”

मजूमदार ने चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री पर हमला बोला। एक किशोरी की मौत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “उनका एकमात्र दोष यह था कि उनके माता-पिता एक अलग राजनीतिक दल का समर्थन करते थे।

मैंने व्यक्तिगत रूप से उस क्षेत्र से हमारे उम्मीदवार को उस परिवार से मिलने का निर्देश दिया था। भले ही वे हमारे समर्थक नहीं हैं, यह पूरी तरह से मानवीय चिंता का विषय था, क्‍योंकि लोकतंत्र में किसी की जान नहीं जानी चाहिए। क्या मुख्यमंत्री को जरा भी शर्म नहीं आती?”
 
यह भी पढ़ें-

नीलांबुर उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर कहा एलडीएफ की नीतियों बनी वजह !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

98,617फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
256,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें