27 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमराजनीतिममता बॅनर्जी: आप बंगाल जलाएंगे तो...हम यूपी, झारखंड, ओडिशा, आसाम भी नहीं...

ममता बॅनर्जी: आप बंगाल जलाएंगे तो…हम यूपी, झारखंड, ओडिशा, आसाम भी नहीं रुकेंगे; बयान के बाद बढ़ा विवाद!

मुख्यमंत्री ममता बॅनर्जी द्वारा दिए गए इस गैरजिम्मेदाराना बयान के बाद उनपर चौतरफा शाब्दिक हमले जारी है।

Google News Follow

पश्चिम बंगाल में ट्रेनी डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या प्रकरण के बाद मुख्यमंत्री ममता बॅनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही। वहीं ममता बॅनर्जी लोगों आक्रोश को भाजपा की साजिश बता रही है। ममता का मानना है की भाजपा लोगों के आक्रोश का कारण है। ऐसे में ममता अपने कार्यकर्त्ता और मतदाताओं को संबोधित करते हुए ऊटपटांग वक्तव्य दे रही है।ममता ने मोदी को चुनौती देते हुए कहा है की अगर वो बंगाल जलाएंगे तो वो उत्तर-पूर्वी राज्य, ओडिशा, बिहार, आसाम, झारखंड, यूपी को भी रुकने नहीं देने, साथ ही दिल्ली में भी मोदी की कुर्सी खाली करवाई जाएगी।

ममता के बयानों के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने चिंता जताई है। उन्होंने ममता के ऐसे बयानों के लिए उन्हें खरीखोटी सुनाई है, उन्होंने ममता के बयान पर एक्स अकाउंट से ट्वीट कर कहा है, “ममता बैनर्जी, आपको किसने अधिकार दिया ओडिशा के बारे में ऐसे आपत्तिजनक बयान देने का? ओडिशा एक शांतिपूर्ण राज्य है, और यहां के लोग जिम्मेदार और जागरूक हैं। ओडिशा के लोग आपके नफरत भरे रवैये, नकारात्मक टिप्पणियों और हमारे राज्य के प्रति असंवेदनशील रवैये को कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे। जघन्य अपराध की पीड़िता को न्याय दिए बिना, आप जो प्रतिशोधात्मक टिप्पणियाँ कर रहीं हैं वह देश के लिए खतरनाक है। कृपया इस तरह के बयानों से दूर रहिए।”

यह भी पढ़ें:

अमेरिकन चुनाव: डेमोक्रेट्स से इख्तिलाफ के बाद मार्क झुकरबर्ग ने खोले बड़े राज !

उत्तरप्रदेश की नई सोशल मीडिया पॉलिसी; देशविरोधी पोस्ट करने पर ‘आजीवन कारावास’!

हैदराबाद के भूलक्ष्मी माता मंदिर में मूर्तियां तोड़ी; दो संदिग्ध गिरफ्तार !

ममता बनर्जी का बयान: ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस पार्टी की (AITMC) अध्यक्षा ममता बॅनर्जी छात्र शाखा के स्थापना दिवस पर लोगों संबोधित कर रहीं थी तब उन्होंने कहा, ““कुछ लोग सोच रहे हैं, यह बांग्लादेश है। याद रखें, मुझे बांग्लादेश से प्यार है… वे हमारी तरह ही बोलते हैं और उनकी संस्कृति हमारी तरह ही है, लेकिन याद रखें बांग्लादेश एक अलग राष्ट्र है और भारत एक अलग राष्ट्र है।…”,”…“आप यहां आग भड़काने के लिए अपनी पार्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं। याद रखें, अगर आप बंगाल जलाएंगे तो असम, उत्तर-पूर्व, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा और दिल्ली भी जलेंगे! हम आपकी कुर्सी गिरा देंगे।”

मुख्यमंत्री ममता बॅनर्जी द्वारा दिए गए इस गैरजिम्मेदाराना बयान के बाद उनपर चौतरफा शाब्दिक हमले जारी है। विपक्षियों ने ऐसे बयानों और नीतियों को देश के लिए खतरनाक बताया है, साथ ही ममता बॅनर्जी के मनसूबे देश के भविष्य के घातक होने की बात की जा रही है।

आसाम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा का पलटवार: ममता के गैरजिम्मेदाराना बयान के बाद आसाम के मुख्यमंत्री गुस्से से आगबबूला हो गए। उन्होंने कहा है “”दीदी, आपकी हिम्मत कैसे हुई असम को धमकाने की? हमें लाल आंखें मत दिखाइए। आपकी असफलता और तुष्टिकरण की राजनीति से भारत को जलाने की कोशिश भी मत कीजिए। आपको विभाजनकारी भाषा बोलना शोभा नहीं देता।”

यह भी पढ़ें:

आसाम में ‘मियां’ विवाद, मुख्यमंत्री के खिलाफ 18 दलों की एकजुट !

पूजा खेडकर मामले में बड़ा अपडेट, यूपीएससी पर ही लगा उल्टा आरोप!

खाई में गिरा सेना का ट्रक; तीन जवान शहीद !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें