29.6 C
Mumbai
Monday, October 26, 2026
होमदेश दुनियाकेंद्र सरकार गिराने का ममता बनर्जी दावा खोखला, भाजपा बढ़ती रहेगी!

केंद्र सरकार गिराने का ममता बनर्जी दावा खोखला, भाजपा बढ़ती रहेगी!

बिहार में राजद और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी इसी तरह का दावा केंद्र सरकार के संदर्भ में कर चुके हैं, लेकिन आज आप स्थिति देख लीजिए। 

Google News Follow

भाजपा विधायक पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उन दावों को खोखला बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में टीएमसी जीती, तो हम केंद्र की सरकार को गिरा देंगे।

भाजपा विधायक ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी ऐसा आज से नहीं, बल्कि लंबे समय से कहती हुई आ रही हैं। वे कई बार इस बात का जिक्र कर चुकी हैं कि हमारी सरकार बनने के बाद हम केंद्र से भाजपा को बेदखल कर देंगे, लेकिन आज तक ऐसा कर नहीं पाईं।

भाजपा विधायक पवन सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी से पहले बिहार में राजद और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी इसी तरह का दावा केंद्र सरकार के संदर्भ में कर चुके हैं, लेकिन आज आप स्थिति देख लीजिए।

आज आप देख सकते हैं कि केंद्र में भाजपा सरकार लगातार मजबूत होती जा रही है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि इन लोगों की ओर से किए गए दावे पूरी तरह से खोखले साबित हो रहे हैं, जिनका विश्वसनीयता से कोई सरोकार नहीं है।

भाजपा विधायक पवन सिंह ने कहा कि आज की तारीख में केंद्र सरकार ने अपनी दमदार कार्यशैली के दम पर देश की जनता का विश्वास अर्जित किया है। यही कारण है कि आज अधिकांश सूबों में भाजपा का ‘कमल’ खिलता हुआ दिख रहा है। वहीं जिस तरह से भाजपा प्रतिदिन विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं है कि भाजपा का भविष्य आगामी दिनों में उज्ज्वल है।

उन्होंने बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शेख हसीना की तारीफ में कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में बांग्लादेश चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है, लेकिन जब शेख हसीना प्रधानमंत्री थीं, तब वहां पर हालात बेहतर थे।

शेख हसीना के शासनकाल में बांग्लादेश प्रतिदिन विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा था, लेकिन उनके जाने के बाद स्थिति पूरी तरह बदल गई। आज की तारीख में बांग्लादेश विभिन्न प्रकार की चुनौतियों से गुजर रहा है और इसका जिम्मेदार कोई और नहीं, बल्कि वहां की मौजूदा सरकार है।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के युवाओं के मन में भारत को लेकर नफरत का बीज बोया जा रहा है। इस वजह से वहां के युवा भारत को नफरत भरी निगाहों से देखते हैं, जबकि इतिहास गवाह है कि भारत हमेशा से ही बांग्लादेश के साथ खड़ा रहा है।

भारत ने हमेशा से ही बांग्लादेश के हितों को प्राथमिकता दी है। अफसोस की बात है कि बांग्लादेश के युवाओं को इस बारे में जानकारी नहीं है। दुख की बात यह है कि बांग्लादेश के युवा इस बारे में जानना भी नहीं चाहते हैं। उनके जेहन में सिर्फ भारत को लेकर नफरत भर दी गई है और यह सब कुछ सुनियोजित तरीके से किया गया है।

भाजपा विधायक ने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश के लिए यह समझना बहुत जरूरी है कि वह किसी भी सूरत में भारत को नुकसान नहीं पहुंचा सकता। वह भारत से किसी भी सूरत में लड़ नहीं सकता।

अगर बांग्लादेश को ऐसा लग रहा है कि वह भारत से लड़ पाएगा, तो मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह उसकी गलतफहमी है, लिहाजा उसे अपनी गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए। अगर गलती से भी बांग्लादेश ने भारत के विरोध में कोई कदम उठाया, तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी।

यह भी पढ़ें-

ग्रामीण टिकाऊ विकास लक्ष्य : जी राम जी, पीएमओ ने किया लेख साझा!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें