28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियाममता बनर्जी की सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है : अर्जुन...

ममता बनर्जी की सरकार हर मोर्चे पर फेल हुई है : अर्जुन सिंह!

उन्होंने सवाल उठाया कि जब सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे दागी उम्मीदवार परीक्षा में नहीं बैठ सकते, तो उन्हें दोबारा अनुमति देने का क्या औचित्य है?

Google News Follow
भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने रविवार को पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला, जिसमें उन्होंने टीएमसी सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया। भाजपा नेता ने दावा किया कि राज्य का खजाना खाली हो चुका है, जिसके कारण सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर वेस्ट बंगाल स्टाफ भर्ती परीक्षा को लेकर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी और उनकी सरकार वास्तव में किसी को नौकरी देने के पक्ष में नहीं है, और एसएससी प्रक्रिया को उन्होंने नाटक करार दिया।

भाजपा नेता ने विशेष रूप से इस बात पर निशाना साधा कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा भ्रष्ट और अयोग्य घोषित किए गए 156 शिक्षकों को, जिन्हें कोर्ट ने दोबारा परीक्षा में बैठने से मना किया था, फिर भी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी जा रही है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे दागी उम्मीदवार परीक्षा में नहीं बैठ सकते, तो उन्हें दोबारा अनुमति देने का क्या औचित्य है?

भाजपा नेता ने दावा किया कि यदि कोई इस परीक्षा के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर कर देता है, तो मामला अटक जाएगा और भर्ती प्रक्रिया रुक जाएगी, जिससे किसी को नौकरी नहीं मिलेगी और न ही सैलरी दी जाएगी। ममता बनर्जी असल में यही चाहती हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार का खजाना खाली है, सरकार की आय जीरो हो चुकी है और सरकारी कर्मचारियों को सैलरी देने के लिए भी पैसे नहीं हैं।

इसके साथ ही, उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार को बुआ और भतीजे की सरकार करार देते हुए कहा कि यह हर मोर्चे पर विफल रही है और किसी भी विभाग में सरकारी नौकरियों का सृजन नहीं हो रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि ममता बनर्जी नहीं चाहती हैं कि प्रदेश में किसी को भी सरकारी विभाग में नौकरी दी जाए।

यह भी पढ़ें-

लोकप्रियता में पीएम मोदी के आसपास कोई नहीं : बाबूलाल मरांडी!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें