29.4 C
Mumbai
Friday, July 10, 2026
होमदेश दुनियाअराजकता और हिंसा के लिए ममता जिम्मेदार हैं : जेपी नड्डा!

अराजकता और हिंसा के लिए ममता जिम्मेदार हैं : जेपी नड्डा!

​ नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर कूचबिहार में टीएमसी के गुंडों द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं। 

Google News Follow

Related

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर हुए हमले की केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कड़ी निंदा की और राज्य की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि मैं पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के काफिले पर कूचबिहार में टीएमसी के गुंडों द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा करता हूं।
इससे भी ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि यह निर्लज्ज हमला राज्य पुलिस की मौजूदगी में हुआ, जो ममता बनर्जी सरकार में कानून-व्यवस्था की पूरी तरह से ध्वस्त स्थिति का स्पष्ट प्रतिबिंब है।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक निर्वाचित प्रतिनिधि पर हमला नहीं था, बल्कि यह लोकतंत्र पर भी हमला था। मैंने सुवेंदु अधिकारी से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

अगर पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम लोगों की दुर्दशा की कल्पना ही की जा सकती है। अराजकता और राजनीतिक हिंसा की इस संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ममता बनर्जी को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

सुवेंदु अधिकारी ने 5 अगस्त को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर हमले की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि कूचबिहार जिले के खगराबाड़ी मोड़ पर मेरे काफिले पर हमला किया गया|

अधिकारी ने कहा कि जब मैं कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेशानुसार, कूचबिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल प्रस्तुत करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय जा रहा था। यह हमला हाल ही में तीन भाजपा विधायक सुशील बर्मन, बरेन बर्मन और निखिल रंजन डे पर हुए हिंसक हमलों और तृणमूल कांग्रेस के गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हमलों के बाद हुआ है।

उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि कूचबिहार जिले और पूरे पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जहां उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए विपक्ष के नेता कूचबिहार जा रहे थे।

राज्य प्रशासन को भी मेरे कार्यक्रम की पूरी जानकारी थी। ममता बनर्जी हताश हैं, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि बंगाल पर उनकी पकड़ ढीली पड़ रही है। उनका मानना है कि हिंसा मुझे डरा सकती है और मेरी गतिविधियों पर रोक लगा सकती है। वह बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं।
यह भी पढ़ें-

रक्षाबंधन से पहले नोएडा में 365 किलो मिलावटी रसगुल्ला नष्ट!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,122फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
320,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें