29 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमराजनीतिनंदीग्राम से हारने पर ममता का हाई वोल्टेज ड्रामा, कोर्ट जाने की...

नंदीग्राम से हारने पर ममता का हाई वोल्टेज ड्रामा, कोर्ट जाने की दी धमकी,किसने की हेराफेरी?

Google News Follow

कोलकाता।  पश्चिम बंगाल में सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम सीट पर मुकाबले की रोचकता अब भी बनी हुई है। ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी के बीच खेल पल-पल बदलता रहा, लेकिन अंत में मुख्यमंत्री को हार का सामना करना पड़ा है। ममता बनर्जी ने यहां गड़बड़ी का आरोप लगाकर कोर्ट जाने की बात कही है। बता दें कि पहले खबर आई थी कि ममता बनर्जी ने यहां शुभेंदु अधिकारी को 1200 मतों से हरा दिया है। बाद ममता बनर्जी के हारने की खबर है बीजेपी ने कहा है कि ममता बनर्जी 1622 वोटों से हार गई हैं। उधर, टीएमसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी है कि नंदीग्राम में अभी वोटों की गिनती पूरी नहीं हुई है और किसी को कयास नहीं लगाने चाहिए।

पीएम ने मदद का दिया भरोसा 
पीएम नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी की जीत को लेकर ममता बनर्जी को बधाई दी।   उन्होंने कहा, ”ममता दीदी को पश्चिम बंगाल में जीत के लिए बधाई। लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और कोविड 19 महामारी को हराने के लिए केंद्र पश्चिं बंगाल सरकार को हर संभव मदद करेगा।”
नंदीग्राम की महान जनता को बहुत धन्यवाद: अधिकारी 
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ”प्यार, विश्वास, आशीर्वाद, समर्थन और मुझे अपना प्रतिनिधि और विधायक चुनने के लिए नंदीग्राम की महान जनता को बहुत धन्यवाद। उनकी (जनता) सेवा और कल्याण के लिए काम करना मेरी कभी ना खत्म होने वाली प्रतिबद्धता है। मैं वास्तव में आभारी हूं। ” शुभेंदु अधिकारी ने इस ट्वीट के साथ इस सीट की मतगणना का परिणाम भी साझा किया है। इसके मुताबिक शुभेंदु ने ममता बनर्जी को 1736 वोटों से हराया है।

बीजेपी का दफ्तर फूंका 

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। वहीं   मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरामबाग में बीजेपी का दफ्तर फूंक दिया गया। यहां टीएमसी कार्यकर्ताओं ने किया जमकर हंगामा। इससे पहले टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कोलकाता स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय के बाहर हंगामे करने की कोशिश किये।
 
National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें