30 C
Mumbai
Monday, April 6, 2026
होमदेश दुनियामन की बात: PM मोदी G20, चंद्रयान-3 सहित कई मुद्दों को छुआ  ...

मन की बात: PM मोदी G20, चंद्रयान-3 सहित कई मुद्दों को छुआ     

पीएम मोदी जी 20 के दौरान आये राष्ट्राध्यक्षों द्वारा महात्मा गांधी की समाधि पर जाने की भी बात की. उन्होंने कहा कि विश्व के नेता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे।

Google News Follow

Related

रविवार को पीएम मोदी ने “मन की बात” में जी 20, चंद्रयान-3 सहित कई मुद्दों को छुआ।  उन्होंने कहा कि भारत ने जी 20 की अध्यक्षता करते हुए अफ़्रीकी यूनियन को सदस्य बनाकर अपने नेतृत्व का लोहा मनवाया।उन्होंने कहा चंद्रयान -3 की सफलता और जी 20 शिखर सम्मेलन का शानदार आयोजन हर भारतीयों का जोश दुगुना कर दिया।

IMEEC को इतिहास याद रखेगा:  उन्होंने कहा कि भारत मंडपम तो अपने आप में सेलिब्रिटी है। लोग उसके साथ फोटो खिचवा रहे हैं और शेयर कर रहे हैं। पीएम मोदी ने “मन की बात” में इंडिया मिडिल ईस्ट यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर सैकड़ो सालों तक विश्व व्यापार का आधार बनेगा और इतिहास इस बात को याद रखेगा कि इसका सूत्रपात भारत की धरती रही है।

महात्मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक:  पीएम मोदी जी 20 के दौरान आये राष्ट्राध्यक्षों द्वारा महात्मा गांधी की समाधि पर जाने की भी बात की उन्होंने कहा कि विश्व के नेता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे। जो इस बात का गवाह है कि आज भी महात्मा गांधी के विचार प्रासंगिक है। पीएम मोदी ने मन की बात में चंद्रयान 3 की चन्द्रमा पर सफलता पूर्वक लैंडिंग को इसरो की सफलता और भारतीय वैज्ञानिकों की प्रतिभा की सराहना की।

इसरो के यूट्यूब को चंद्रयान -3 की लैंडिंग को लगभग 80 लाख लोगों ने देखा: उन्होंने कहा कि इस घटना को लोगों  ने देखा। इसरो के यूट्यूब पर चंद्रयान -3 को चन्द्रमा पर लैंडिंग को लगभग 80 लाख लोगों ने देखा जो अपने आप में एक रिकॉर्ड़ है। पीएम मोदी ने इस दौरान दो अक्टूबर को  देश भर में स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम चलाये जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस दिन सरकारी कार्यालयों में “स्वच्छता सेवा अभियान” जोर शोर से चलाया जायेगा। उन्होंने लोगो सेअपील की कि वे भी अपने आसपास स्वच्छता से जुड़े।

 

ये भी पढ़ें

 

 

जो खुद बोझ हो, राहुल देश का क्या बोझ उठाएंगे?  

सत्ता में आए तो ओबीसी महिला आरक्षण बिल में संशोधन – खड़गे​ !

एशियन गेम्स 2023: भारत ने पहले दिन पांच मेडल जीतकर किया आगाज

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,247फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें