26 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमदेश दुनियाबिहार दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं!

बिहार दिवस पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं!

Google News Follow

Related

बिहार दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य कई वरिष्ठ नेताओं ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार की धरती प्राचीन काल से ज्ञान और विकास का केंद्र रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बिहारवासी अपने परिश्रम और संकल्प से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह राज्य भारतीय इतिहास का गौरव रहा है और यहां के परिश्रमी लोग प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि बिहार के चौतरफा विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार को ज्ञान, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत की भूमि बताते हुए कहा कि बिहार ने देश को नेतृत्व और नई ऊर्जा प्रदान की है। उन्होंने एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहारवासियों को बधाई देते हुए राज्य के सतत विकास और सुशासन की कामना की।

भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बिहार को भगवान बुद्ध और महावीर की तपोस्थली बताते हुए कहा कि राज्य का योगदान हमेशा से विश्व को आलोकित करता रहा है। उन्होंने बिहार के चहुंमुखी विकास के लिए केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है और इसे और आगे बढ़ाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा समेत कई अन्य नेताओं ने भी बिहार दिवस पर शुभकामनाएं दीं और राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 22 मार्च 1912 को बिहार को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग कर एक स्वतंत्र प्रांत बनाया गया था। तब से हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो राज्य की समृद्ध संस्कृति, इतिहास और विकास को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें:

इजरायली पीएम नेतन्याहू और अटॉर्नी जनरल के बीच शिन बेत प्रमुख को लेकर टकराव!

Chhattisgarh: विस्फोटक आपूर्ति मामले में NIA ने दो माओवादियों पर कसा शिकंजा

सुप्रीम कोर्ट के छह जजों का प्रतिनिधिमंडल मणिपुर का दौरा करेगा, राहत शिविरों का लेगा जायजा!

बिहार ने नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्वप्रसिद्ध विश्वविद्यालयों के जरिए प्राचीन काल में शिक्षा का केंद्र होने का गौरव प्राप्त किया। यह भगवान बुद्ध और महावीर की कर्मभूमि भी रही है। इसके अलावा, स्वतंत्रता संग्राम में बिहार का योगदान भी ऐतिहासिक रहा है। बिहार अब औद्योगिक और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। कृषि, शिक्षा और डिजिटल क्षेत्रों में भी राज्य ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। बिहार दिवस के इस अवसर पर प्रदेशवासियों को अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व करते हुए राज्य को और आगे ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,132फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें