इस दौरान उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की लोकप्रियता के कारण विपक्षी दलों के नेताओं का भाजपा की ओर रुझान लगातार बढ़ रहा है।
इनके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता एवं बांकीपुर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी रहे सिकंदर कुमार कुशवाहा ने भाजपा प्रत्याशी नीरज सिन्हा को समर्थन देने की घोषणा करते हुए पार्टी की सदस्यता ली। समारोह में कुढ़नी विधानसभा के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी अशोक कुमार गुप्ता, पूर्व मेयर प्रत्याशी कुसुम लता वर्मा तथा पैक्स अध्यक्ष सुधीर प्रसाद ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा। पार्टी के अनुसार, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भी इस अवसर पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
पूर्व सांसद अर्जुन राय ने रविवार को राजद से इस्तीफा दे दिया था। मिलन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा की विचारधारा, केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के नेता पार्टी से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि विपक्षी दलों में कार्यकर्ताओं को घुटन महसूस हो रही है और इसी वजह से वे भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताते हुए पार्टी में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और नए सदस्यों के अनुभव तथा जनाधार से पार्टी को और मजबूती मिलेगी। समारोह में बिहार सरकार के मंत्री नीतीश मिश्रा, विधायक बैद्यनाथ प्रसाद, रत्नेश कुशवाहा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मुंबई में देश का पहला ट्रैवलेटर ब्रिज! यह मेट्रो-मोनो-रेल को जोड़ेगा; इससे क्या फायदा होगा? पढ़ें



