30.4 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियाटूटेंगे कई रिकॉर्ड, विधानसभा चुनाव में एनडीए नया इतिहास रचेगा: अशोक चौधरी!

टूटेंगे कई रिकॉर्ड, विधानसभा चुनाव में एनडीए नया इतिहास रचेगा: अशोक चौधरी!

हम व्यवस्थित प्रक्रिया का पालन करते हैं। सभी राजनीतिक दलों के नेता इस पर चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही सब कुछ तय हो जाएगा।

Google News Follow
बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर एनडीए की तैयारियों पर कहा कि हम लोग चुनावी मैदान में उतरने के लिए मजबूती के साथ तैयार हैं और इस चुनाव में एनडीए इतिहास रचेगा। 2005, 2010 का रिकॉर्ड भी ध्वस्त होगा। किसी की कल्पना के विपरीत हम लोग सीटें जीतेंगे।

आईएएनएस से बातचीत के दौरान उन्होंने एनडीए के सीट बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं पर कहा कि यह प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि सीट बंटवारा जल्द ही तय हो जाएगा और जैसे ही यह फाइनल होगा मीडिया को बताया जाएगा।

हम व्यवस्थित प्रक्रिया का पालन करते हैं। सभी राजनीतिक दलों के नेता इस पर चर्चा कर रहे हैं और जल्द ही सब कुछ तय हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए नया इतिहास रचेगा। उन्होंने दावा किया कि 2010 का रिकॉर्ड टूटेगा। इस बार एनडीए सबसे ज्यादा सीटें जीतेगा और कई रिकॉर्ड टूटेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने भारी बहुमत के साथ एनडीए सरकार को दोबारा चुनने का मन बना लिया है।

महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन से हमें क्या लेना-देना? उन्हें आपस में चर्चा करने दीजिए। जनता ने एनडीए को प्रचंड बहुमत देने का फैसला कर लिया है। हमारा ध्यान केवल जनता की सेवा और जीत पर है।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 14 नवंबर को इतिहास रचने के दावे पर चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा, “बिल्कुल इतिहास लिखा जाएगा। एनडीए 2010 में जीती सीटों से भी ज्यादा सीटें इस बार जीतेगा। इतिहास तो हम लिखेंगे।

चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी प्रक्रिया के तहत बैठक कर रही है। पहले उनकी वर्किंग कमेटी की बैठक होती है, फिर चुनाव समिति की। वे अपनी प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं, यह अच्छी बात है।

 
यह भी पढ़ें-

खांसी की दवा से मौत का सिलसिला जारी; अब तक 20 से अधिक बच्चों की गई जान!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें