31 C
Mumbai
Wednesday, February 25, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमराठा आरक्षण: मनोज जरांगे पाटिल फडणवीस के सागर बंगले की ओर रवाना!

मराठा आरक्षण: मनोज जरांगे पाटिल फडणवीस के सागर बंगले की ओर रवाना!

वह पिछले पन्द्रह-सोलह दिनों से उपवास कर रहे हैं, इसलिए उनकी हालत कुछ बिगड़ी हुई लगती है। अन्य मराठा भाई जरांगे से अनुरोध कर रहे हैं कि वह मुंबई की ओर जाने की जिद न करें|

Google News Follow

Related

मनोज जरांगे पाटिल आक्रामक हो गए हैं और जैसा कि उन्होंने आज के भाषण में कहा था,वह अब विरोध स्थल से मुंबई में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सागर बंगले की ओर निकल गए हैं।वे अब धरना स्थल छोड़ चुके हैं|मनोज जरांगे ने देवेन्द्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए हैं|वह पिछले पन्द्रह-सोलह दिनों से उपवास कर रहे हैं, इसलिए उनकी हालत कुछ बिगड़ी हुई लगती है। अन्य मराठा भाई जरांगे से अनुरोध कर रहे हैं कि वह मुंबई की ओर जाने की जिद न करें|

मनोज जरांगे अभी कार में बैठे हैं क्योंकि उनकी तबीयत ठीक नहीं है| उनके साथ मराठा भाइयों की भारी भीड़ देखी जा सकती है| जरांगे की तबीयत बिगड़ती जा रही है, क्योंकि उन्होंने रात से बिना पानी पिए उपवास करने का फैसला किया है। अब मनोज जरांगे के अचानक रुख से यह देखना अहम होगा कि सरकार क्या कदम उठाती है|

फडणवीस पर क्या बोले मनोज जरांगे?: देवेन्द्र फडणवीस मुझे मारने की साजिश रच रहे हैं।’ मुझे सलाइन से जहर देने की कोशिश की जा रही है| इस वजह से मैंने सलाइन लेना बंद कर दिया है|’ देवेन्द्र फडनवीस के बाद नारायण राणे और अजय बारस्कर हैं। मैं फडणवीस के सागर बंगले पर पैदल विरोध प्रदर्शन करने जा रहा हूं।

मैं किसी पार्टी का नहीं हूं| मैं किसी पार्टी के लिए काम नहीं करता| मैं समाज का ही हूं| समाज ही मेरा भगवान है और मैं समाज के प्रति वफादार हूं।’ कोई मराठों को हराने का सपना देख रहा है| फडवणीस की वजह से छगन भुजबल को अजित पवार के पास जाना पड़ा|

यह भी पढ़ें-

अयोध्या में रामनवमी में लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,131फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें