28.8 C
Mumbai
Thursday, June 25, 2026
होमदेश दुनियाविवादित बयान दे रहे मौलाना मदनी, सख्त कार्रवाई होनी चाहिए : भोला...

विवादित बयान दे रहे मौलाना मदनी, सख्त कार्रवाई होनी चाहिए : भोला सिंह!

ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए जो समाज को सही दिशा दिखाने के बजाय उसे गुमराह करते हैं और भड़काते हैं।

Google News Follow

Related

भाजपा सांसद भोला सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री के वीडियो विवाद से जुड़ी एफआईआर, राम मंदिर चंदा प्रकरण, मौलाना अरशद मदनी और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की टिप्पणियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

मौलाना सैयद अरशद मदनी के जिहाद वाले बयान पर भोला सिंह ने कहा, “ये लोग पागलों की तरह बयान देते हैं। समाज के युवाओं को सही रास्ता दिखाने के बजाय, अगर उनके नेता या प्रमुख ऐसी बातें कहते हैं, तो यह बहुत निंदनीय है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए जो समाज को सही दिशा दिखाने के बजाय उसे गुमराह करते हैं और भड़काते हैं।”

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक वीडियो से जुड़ी फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोपों पर भाजपा सांसद भोला सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “यह या तो आम आदमी पार्टी का कल्चर है या पार्टी ऐसा ही करती है। जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री थे और  सिसोदिया डिप्टी सीएम भी थे, तो वे सभी शराब घोटाले में शामिल थे और जेल गए थे। अब पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। उनके वीडियो कभी दूसरी गतिविधियों में, तो कभी शराब पीते हुए सामने आते रहते हैं।”

राम मंदिर चंदा प्रकरण को लेकर एसआईटी की रिपोर्ट पर भाजपा नेता ने कहा, “सरकार संवेदनशील और बहुत गंभीर है। अगर सरकार पक्ष के लोगों पर कोई आरोप लगता है तो सरकार उस पर कार्रवाई करती है और जांच करती है। अखिलेश सरकार में अगर इस तरह का कोई आरोप लगाता तो वह जांच कमेटी ही नहीं बनाते। राम मंदिर चंदा चोरी प्रकरण में अगर कोई आरोपी पाया जाएगा तो उस पर निश्चित कार्रवाई की जाएगी।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की टिप्पणियों पर भोला सिंह ने कहा, “कोई भी व्यक्ति अगर भारत का निवासी है तो उसे यहां की परंपरा और नियम को मानना पड़ेगा। अगर उनको (मुस्लिम समुदाय) को दिक्कत है तो भारत में क्यों रह रहे हैं? भाजपा सरकार की सभी योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यक समाज को भी मिल रहा है। ऐसे में धमकाने के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं।

यह भी पढ़ें-

केतन हत्याकांड: आरोपी चेतन चौधरी के घर के एक्सक्लूसिव दृश्य!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,273फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
317,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें