28.6 C
Mumbai
Sunday, October 25, 2026
होमदेश दुनियामायावती ने कांग्रेस की नियत पर उठाए सवाल; याद कराया गेस्ट हाउस...

मायावती ने कांग्रेस की नियत पर उठाए सवाल; याद कराया गेस्ट हाउस कांड?

बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने 2 जून 1995 में उत्तर प्रदेश का सबसे चर्चित गेस्ट हाउस कांड जिसमें बीएसपी द्वारा समर्थन वापसी पर मायावती पर जानलेवा हमला कराया था|

Google News Follow

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर एससी-एसटी आरक्षण को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है।मायावती ने आरोप लगाया कि केंद्र में सरकार होते हुए भी कांग्रेस ने अपना दायित्व नहीं निभाया था। इस दौरान मायावती ने भाजपा की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन्हें बचाया था। मायावती ने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र कर सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस पर सवाल उठाए। साथ ही भाजपा की तारीफ भी की।

बसपा सुप्रीमो बहन मायावती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट की। इस पोस्ट में उन्होंने 2 जून 1995 में उत्तर प्रदेश का सबसे चर्चित गेस्ट हाउस कांड जिसमें बीएसपी द्वारा समर्थन वापसी पर मायावती पर सपा ने जानलेवा हमला कराया था| कांग्रेस पर हमला बोलते हुए बसपा सुप्रीमो ने कहा कि केंद्र की तत्कालीन सरकार कांग्रेस की ओर से इस पर हमले पर कुछ नहीं बोला गया? जबकि भाजपा ने आगे आकर मुझे बचाया|

मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि बसपा के संस्थापक कांशीराम के अस्वस्थ व गंभीर रूप से बीमार होने पर कांग्रेस सरकार के कानों पर जूं तक भी नहीं रेंगा था| विपक्ष ने जब संसद का घेराव व जबरदस्त विरोध करने के बाद कांग्रेस सरकार हरकत में आयी| मायावती ने कहा कि इनकी मंशा और नियत दोनों ही ठीक नहीं थी| ये उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाकर पीछे से चलाना चाहते थे,लेकिन इनका षड्यंत्र बीएसपी ने फेल कर दिया| 

मायावती ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर आगे लिखते हुए बताया कि उस समय सपा के आपराधिक तत्वों से भाजपा सहित समूचे विपक्ष ने मानवता व इंसानियत के नाते मुझे बचाने में जो अपना दायित्व निभाया है तो इसकी कांग्रेस को बीच-बीच में तकलीफ क्यों होती रहती है।

इसके इलावा, बीएसपी वर्षों से जातीय जनगणना के लिए पहले केंद्र में कांग्रेस पर और अब भाजपा पर भी अपना पूरा दबाव बना रही है, जिसकी पार्टी वर्षों से इसकी पक्षधर रही है तथा अभी भी है। लेकिन जातीय जनगणना के बाद, क्या कांग्रेस एससी, एसटी व ओबीसी वर्गों का अपना हिस्सा दिला पाएगी? जो एससी/एसटी आरक्षण में वर्गीकरण लेकर अभी भी कोई स्पष्ट जवाब देती दिखाई नहीं दे रही है|

यह भी पढ़ें-

देश भर कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य तैयारियां; लगाया जाएगा छप्पन भोग!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें