देवड़ा के इस्तीफे की टाइमिंग पर सवाल, जाने मिलिंद क्यों गए शिंदे के साथ ?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि देवड़ा के इस्तीफे की टाइमिंग पीएम मोदी ने तय की थी।

देवड़ा के इस्तीफे की टाइमिंग पर सवाल, जाने मिलिंद क्यों गए शिंदे के साथ ?

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा रविवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ने का ऐलान किया। देवड़ा ने यह घोषणा ऐसे समय किया जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी मणिपुर की राजधानी इंफाल से भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। अब इस पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि देवड़ा के इस्तीफे की टाइमिंग पीएम मोदी ने तय की थी। वहीं,मिलिंद देवड़ा रविवार को शिंदे गुट का दामन थम लिया।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि बीते शुक्रवार को मिलिंद देवड़ा से उनकी फोन पर बात हुई थी,उन्होंने कहा था कि मुंबई साउथ की लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे के दावे को लेकर वे राहुल गांधी से बात करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पहले उन्होंने सुबह आठ बजे केआसपास मैसेज किया। जिसका मैंने दोपहर को जवाब दिया और शाम को बात करने को कहा था और किया भी।

55 साल पुराना रिश्ता खत्म

बता दें कि, मिलिंद देवड़ा ने रविवार को एक्स सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया किमेरी राजनीति यात्रा का एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हो गया। मैंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लिखा ” पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता खत्म हुआ। मै वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, साथियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं।”

गुणा गणित मुंबई साउथ सीट को लेकर

मिलिंद देवड़ा शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो गए। ऐसे में सवाल यह है कि देवड़ा ने कांग्रेस क्यों छोड़ा। तो, माना जा रहा है कि सभी गुणा गणित मुंबई साउथ सीट को लेकर ही चल रहा है। दरअसल, मिलिंद देवड़ा मुंबई की साउथ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ते रहे हैं। मिलिंद देवड़ा 2004 से लेकर 2014 तक इस सीट से सांसद रहे हैं, खुद उनके पिता स्व.मुरली देवड़ा भी सांसद रहे हैं। लेकिन 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। मोदी लहर में उन्हें अविभाजित शिवसेना के प्रत्याशी अरविंद सावंत ने दोनों बार हराया। शिवसेना के विभाजन के बाद यह सीट उद्धव गुट के पाले में जाती दिख रही है। उद्धव गुट इस सीट पर अपना दावा ठोंका है। इसे देखते हुए देवड़ा ने पाला बदलकर अपनी परम्परागत सीट पर ही चुनाव लड़ना चाहते हैं।

मुंबई साउथ पर बीजेपी का भी दावा

इस सीट पर बीजेपी भी अपना दावा कर रही है। हालांकि,शिंदे का कहना है कि वह बाला साहेब की असली शिवसेना है तो उसे यह सीट मिलनी चाहिए। वैसे देवड़ा के शिंदे गुट में शामिल हो गए। माना जा रहा कि शिंदे गुट उन्हें मुंबई साउथ सीट से उतर सकती है। हालांकि देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने की और कहानियां सामने आ रही हैं कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र में इसी साल जून माह में राज्यसभा में सात सांसदों भेजा जाएगा। इसमें शिंदे गुट भी एक सांसद भेज सकता है।

ये भी पढ़ें

भारत जोड़ो से पहले गुलाम हुए “आजाद”,अब न्याय यात्रा से पहले देवड़ा

भारत जोड़ो से पहले गुलाम हुए “आजाद”,अब न्याय यात्रा से पहले देवड़ा

मिलिंद देवड़ा का कांग्रेस से इस्तीफा, गायकवाड़ ने कहा, ‘पार्टी आपके साथ..’​

राम मंदिर के कारण धार्मिक पर्यटन में तीर्थयात्रियों की संख्या में 97 प्रतिशत की वृद्धि​!

Exit mobile version