26 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमराजनीतिमिशन गुजरात: क्या हार्दिक पटेल छोड़ेंगे कांग्रेस,बनेंगे आप का सीएम चेहरा?

मिशन गुजरात: क्या हार्दिक पटेल छोड़ेंगे कांग्रेस,बनेंगे आप का सीएम चेहरा?

Google News Follow

Related

अहमदाबाद। सोमवार को आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि 2022 में आप गुजरात में होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेगी, अहमदाबाद में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के दौरान दावा किया है कि उनके पार्टी उम्‍मीदवार सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे,इससे पहले सोमवार को अपने गुजरात दौरे से पहले रविवार को अरविंद केजरीवाल ने गुजराती भाषा में ट्वीट किया था, गुजरात चुनाव को लेकर सभी पार्टियां पाटीदार समाज को भी साथ लाने की जुगत में लगी हुई हैं, रविवार को कागवड के खोडलधाम में पाटीदार समाज के प्रमुखों की बैठक भी हुई थी।

इस बैठक में तय किया गया है कि राज्‍य का अगला मुख्यमंत्री पाटीदार होना चाहिए। गुजरात के सियासी गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि आम आदमी पार्टी भी इस समय प्रदेश में सक्रिय भूमिका में है। वह पाटीदार समाज को साधने के लिए हार्दिक पटेल को अपना चुनावी चेहरा बनाने की तैयारी में है, ऐसे में भविष्‍य में हार्दिक पटेल के आप में शामिल होना भी देखने को मिल सकता है। 2021 में सूरत नगर पालिका की 120 में से 27 सीटें जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल का गुजरात का दूसरा दौरा है। अब देखना है कि हार्दिक पटेल कांग्रेस छोड़ते हैं या नहीं पर गुजरात में चर्चा शुरू है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

1 टिप्पणी

  1. पुताई तो एक आम बात है, घर सील नहीं किया यह बड़ी बात है,सबूत मिटाने का पूरा मौका दिया गया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें