28.1 C
Mumbai
Wednesday, October 28, 2026
होमदेश दुनियापीएम नरेंद्र मोदी के बधाई देने के बाद इजराइल के नए पीएम...

पीएम नरेंद्र मोदी के बधाई देने के बाद इजराइल के नए पीएम ने कही ये बात  

Google News Follow

येरूसलम। पीएम मोदी ने इजराइल के नए पीएम को बधाई दी और मधुर संबंधों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया है। इसके बाद नफ्ताली बेनेट ने भी भारत के साथ पूर्व प्रधानमंत्री नेतन्याहू जैसे ही संबंध रखने की बात कही है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने नफ्ताली बेनेट को बधाई देने के साथ ही अपने ट्वीट में नेतन्याहू के प्रति अपना ”गहरा आभार” व्यक्त किया है। मोदी ने बेनेट के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि वह दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उत्सुक हैं। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”इजराइल का प्रधानमंत्री बनने पर नफ्ताली बेनेट को बधाइयां। हम अगले साल अपने कूटनीतिक संबंधों के उन्नयन के 30 साल पूरे कर रहे हैं और इस अवसर पर मैं आपसे मुलाकात करने और दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने के लिए उत्सुक हूं।” वहीं, बेनेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा, ”धन्यवाद, प्रधानमंत्री मोदी, मैं हमारे दोनों लोकतंत्रों के बीच शानदार और मधुर संबंधों को और मजबूत करने के लिए आपके साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं।”  इजराइल के वैकल्पिक प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री याइर लापिद ने सोमवार को कहा कि नई सरकार भारत के साथ ”रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने” के लिए काम करेगी। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बधाई संदेश के जवाब में लापिद ने ट्वीट किया, ”मैं दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में साथ काम करने की उम्मीद करता हूं और आशा है कि जल्द ही इजराइल में आपका स्वागत करेंगे।” जयशंकर ने इससे पहले एक ट्वीट कर अपने इजराइली समकक्ष को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, ”इजराइल के वैकल्पिक प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री याइर लापिद को उनकी नियुक्ति पर बधाई। अपनी बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और आगे ले जाने के लिए मिलकर काम करने को तत्पर हैं।” येश आतीद पार्टी के प्रमुख लापिद सत्ता साझेदारी समझौते के तहत सितंबर 2023 में बेनेट से प्रधानमंत्री पद का दायित्व संभालेंगे और कार्यकाल पूरा होने तक दो साल के लिए इस पद पर रहेंगे। बता दें कि बेनेट ने रविवार को नेसेट (संसद) द्वारा उन्हें इजराइल के 13वें प्रधानमंत्री के रूप पद की शपथ ली।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें