31 C
Mumbai
Monday, October 19, 2026
होमक्राईमनामाविधायक संजय गायकवाड़ ने खराब दाल पर कैंटीन संचालक को पीटा, वीडियो...

विधायक संजय गायकवाड़ ने खराब दाल पर कैंटीन संचालक को पीटा, वीडियो वायरल!

Google News Follow

महाराष्ट्र के बुलढाणा से शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़ एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार कारण बना है खराब दाल पर उनका हिंसक रवैया, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में गायकवाड़ मुंबई के आकाशवाणी विधायक निवास में एक कैंटीन संचालक को पीटते नजर आ रहे हैं।

घटना के वक्त गायकवाड़ बनियान और तौलिया पहने हुए थे और कैंटीन ऑपरेटर से खराब दाल की शिकायत करते हुए पहले उसे दाल की थैली सूंघने को देते हैं, फिर अचानक जोरदार मुक्का मारते हैं जिससे वह ज़मीन पर गिर जाता है। इसके बाद विधायक उसे दोबारा थप्पड़ मारते हैं। वीडियो में विधायक कहते हैं, “सबक सिखाया अपने स्टाइल से”।

गायकवाड़ का कहना है कि वह इस भोजन को खाने के बाद बीमार महसूस करने लगे, और पहले भी दो-तीन बार खराब भोजन की शिकायत कर चुके हैं। उन्होंने कहा, “इस बार तो खाना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं था। मैं इसे विधानसभा सत्र में उठाऊंगा।”

यह पहली बार नहीं है जब संजय गायकवाड़ अपने बयानों या बर्ताव को लेकर विवादों में आए हों। पिछले साल उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपये इनाम देने की बात कही थी, जिस पर उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था। इसके अलावा वह उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ अपमानजनक बयान देकर भी सुर्खियों में रह चुके हैं।

महाराष्ट्र में नेता की दबंगई के वीडिओ वायरल होने के बाद आम जनता में नाराजगी भी बढ़ रही है। अब देखना होगा कि क्या इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई होती है या यह भी महज एक और राजनीतिक विवाद बनकर रह जाएगा।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें