28.1 C
Mumbai
Tuesday, July 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेटबोरीवली समस्याओं पर बीएमसी आयुक्त से विधायक संजय उपाध्याय ने की मुलाकात!

बोरीवली समस्याओं पर बीएमसी आयुक्त से विधायक संजय उपाध्याय ने की मुलाकात!

विधायक संजय उपाध्याय ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुन्दवली से डीएन नगर और डीएन नगर से गुन्दवली तक सीधी मेट्रो सेवा दोबारा शुरू करने की मांग की।

Google News Follow

Related

बोरीवली विधानसभा से भाजपा विधायक संजय उपाध्याय ने बुधवार को बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे से मुलाकात कर बोरीवली क्षेत्र की नागरिक समस्याओं, जनसुविधाओं और लंबित विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मेट्रो सेवा, अतिक्रमण, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों के शोषण, अवैध गतिविधियों और कानून व्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दे उठाए। बीएमसी आयुक्त ने विभिन्न मांगों पर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देने और जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विधायक संजय उपाध्याय ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गुन्दवली से डीएन नगर और डीएन नगर से गुन्दवली तक सीधी मेट्रो सेवा दोबारा शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के कारण प्रतिदिन हजारों यात्रियों को बदलकर यात्रा करनी पड़ती है, जिससे समय की बर्बादी और असुविधा बढ़ रही है। सीधी सेवा बहाल होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुगम होगी।

उपाध्याय ने बीएमसी के विभिन्न विभागों में कार्यरत कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को कम वेतन दिए जाने और ईएसआईसी व पीएफ जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई ठेकेदार कर्मचारियों के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। विधायक ने मांग की कि ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और कर्मचारियों को नियमानुसार वेतन व सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

बोरीवली मेट्रो स्टेशन और लिंक रोड के आसपास बढ़ते अतिक्रमण पर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि फुटपाथों, मैदानों और सड़कों पर अवैध कब्जों के कारण आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़, चोरी और चैन स्नैचिंग जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी से स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल है।

संजय उपाध्याय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 7 जून तक अवैध अतिक्रमण नहीं हटाए गए तो वे 8 जून को स्थानीय नागरिकों के साथ उपोषण पर बैठेंगे। उन्होंने प्रशासन से तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की मांग की। विधायक ने आरोप लगाया कि कुछ कॉन्ट्रैक्टर अवैध रूप से बांग्लादेशी और रोहिंग्या कामगारों को काम पर रख रहे हैं। उन्होंने ऐसे लोगों की सघन जांच कराने और संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

उन्होंने बोरीवली में देर रात तक संचालित होने वाले चाय, कॉफी, भुर्जी पाव और पावभाजी स्टॉलों पर भी कार्रवाई की मांग की। उपाध्याय के अनुसार, कई स्थानों पर इन स्टॉलों की आड़ में नशे और अन्य अवैध गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने रात 11 बजे के बाद सड़क किनारे चलने वाले ऐसे कारोबार बंद कराने की मांग रखी।

विधायक ने जल आपूर्ति, सड़कों की मरम्मत, अस्पतालों की सुविधाएं, तालाबों के सौंदर्यीकरण और अन्य लंबित विकास कार्यों को मानसून से पहले पूरा करने की मांग की। बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें-

सीबीएसई ओएसएम विवाद पर सख्त धर्मेंद्र प्रधान, दोषियों पर होगी कार्रवाई!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,016फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें