पैसा लेकर टिकट बेचने पर विधायक फोन बंद करेंगे: ​मांझी का कांग्रेस-राजद पर तंज​!

केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर राजद और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए लिखा कि जब पैसा लेकर टिकट बेचेंगे तो विधायक फोन ऑफ करेंगे ही।

पैसा लेकर टिकट बेचने पर विधायक फोन बंद करेंगे: ​मांझी का कांग्रेस-राजद पर तंज​!

MLAs-will-switch-off-their-phones-after-selling-tickets-for-cash-Manjhi-takes-a-jibe-at-Congress-and-RJD!

बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए मतदान के बाद परिणाम लगभग साफ है। इस चुनाव में एनडीए ने सभी पांच सीटों पर जीत दर्ज करने की संभावना व्यक्त की जा रही है।​ कहा जा रहा है कि बस औपचारिक ऐलान बाकी है। बताया गया कि एनडीए के सभी विधायकों ने मतदान किया जबकि महागठबंधन के चार विधायक अनुपस्थित बताए गए।
चुनाव के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी भी तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतन राम मांझी ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर राजद और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए लिखा कि जब पैसा लेकर टिकट बेचेंगे तो विधायक फोन ऑफ करेंगे ही।

इधर, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी राजद और कांग्रेस पर आरोप लगाया कि राजद अपने ही विधायकों को होटल में बंधुआ मजदूर की तरह रखती है। उन्होंने कहा कि यह तरीका राजद और कांग्रेस की पुरानी राजनीतिक संस्कृति रही है। लोगों को मजदूरों की तरह बुलाकर होटल में रोककर रखना इनकी आदत बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि इससे डर का माहौल बनाया जाता है। अपने ही साथियों को डरा-धमकाकर नियंत्रित रखना महागठबंधन की राजनीति का हिस्सा बन गया है। जदयू के नेता अशोक चौधरी ने कहा कि राजद और कांग्रेस का नेतृत्व ही कमजोर है। वे अपने विधायक को भी संभाल कर नहीं रख सकते हैं। वे लोग अपने विधायक को होटल में बंद करके रखने के बावजूद भाग गए।

उन्होंने कहा कि एनडीए का कोई विधायक भागा क्या, यहां के विधायक घूमते रहे। उन्होंने कहा कि नेतृत्व को ही अपने विधायक पर भरोसा नहीं है। ऐसे में तो विधायक चले ही जाएंगे। बताया जा रहा है कि महागठबंधन के चार विधायक मतदान के लिए विधानसभा नहीं पहुंचे। इनमें राजद के एक विधायक और कांग्रेस के तीन विधायक शामिल हैं।​ 

 
यह भी पढ़ें-

‘धुरंधर 2’ के पेड प्रीव्यू में जबरदस्त क्रेज: रिलीज से पहले 6 लाख से ज्यादा टिकट बिके

Exit mobile version