30 C
Mumbai
Wednesday, November 18, 2026
होमदेश दुनियाM​odi​ 3.0: पांच वरिष्ठ मंत्रियों ​में​ कोई बदलाव नहीं, मामा को कृषि...

M​odi​ 3.0: पांच वरिष्ठ मंत्रियों ​में​ कोई बदलाव नहीं, मामा को कृषि और खट्टर को ऊर्जा दी जिम्मेदारी !

Google News Follow

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 3.0 के कार्यकाल में कैबिनेट विस्तार और सहयोगियों को लेकर विभागों का बंटवारा किया गया है| बता दें कि तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय की कमान एक बार फिर नितिन गडकरी संभालेंगे| इसी तरह रक्षा, विदेश, शिक्षा हेल्थ जैसे महत्वपूर्ण विभाग भाजपा अपने पास ही रखने प्रबल संभावना जताई जा रही है|अब तक की जानकारी के अनुसार पांच प्रमुख मंत्रियों के विभागों को जस का तस रखा गया है। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम, विदेश मंत्री एस जयशंकर के नाम शामिल हैं।

​पीएम​ मोदी ने मंत्रिपरिषद सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है। यह जानकारी अभी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। ​मंत्रालयों के आवंटन को लेकर आई खबरों के मुताबिक नितिन गडकरी को लगातार तीसरी बार सड़क परिवहन मंत्रालय सौंपे जाने के आसार हैं। ​इसी​ तरह से राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बरकरार रहेंगे। भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा मिल सकता है। जीतन राम मांझी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है।​ अश्विनी वैष्णव को सूचना प्रसारण जैसा बड़ा मंत्रालय दिया गया है, पिछली बार यह अनुराग ठाकुर के पास था। इसके अलावा​ धर्मेंद्र प्रधान अभी भी देश के शिक्षा मंत्री बने रहने वाले हैं।

​बता​ दें कि अपने तीसरे कार्यकाल में भी भाजपा अपने चार बड़े मंत्रालय यानी गृह, रक्षा, वित्त और विदेश में कोई बदलाव नहीं किया गया है। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री, अमित शाह गृह मंत्री, निर्मला सीतारमण वित्त मंत्री और एस जयशंकर विदेश मंत्री बने रह सकते हैं।कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ले चुके मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि और पंचायती राज मंत्रालय मिल सकता है। अश्विनी वैष्णव को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय भी दिया जा सकता है।​ हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और मोदी मंत्रिपरिषद में बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ लेने वाले मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा व आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय का जिम्मा मिलने के आसार हैं। उनके साथ तोखन साहू आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री और श्रीपद नाईक ऊर्जा राज्य मंत्री हो सकते हैं।

​गौरतलब​ है कि एनडीए में प्रधानमंत्री के रूप नरेंद्र मोदी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री की शपथ दिलाई गयी| पीएम मोदी के साथ 71 सहयोगियों को मंत्रिपरिषद की पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी| एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल में सात महिला मंत्रियों को जगह मिली है।​ पहली बार मंत्री बनने वाली महिला नेताओं में 37 वर्षीय रक्षा निखिल खड़से का नाम भी शामिल है। प्रधानमंत्री ने पूर्व वित्त मंत्री सीतारमण के अलावा पूर्व राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी, उत्तर प्रदेश से निर्वाचित अनुप्रिया पटेल और कर्नाटक से निर्वाचित शोभा करंदलाजे को एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है।

​यह भी पढ़ें-

कर्नाटक सेक्स टेप मामला: प्रज्वल रेवन्ना को 24 जून तक न्यायिक हिरासत !

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें