साउथ अफ्रीका के द नेशनल मीडिया ग्रुप के पत्रकार सियाबोंगा गुडमैन ने ब्रिक्स समिट पर आईएएनएस से कहा, “मैं यह कहकर शुरू करना चाहूंगा कि, अगर आपको याद हो, 2023 में जब भारत जी20 की अध्यक्षता कर रहा था, तब प्रधानमंत्री मोदी ही थे जिन्होंने अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य के रूप में शामिल करने के लिए जी20 को आगे बढ़ाया था।
नाइजीरिया के लीडरशिप न्यूजपेपर में डिप्लोमैटिक डेस्क के प्रमुख ओदोह इनोसेंट ने नाइजीरिया और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार पर कहा, “नाइजीरिया और भारत के बीच द्विपक्षीय व्यापार बहुत प्रभावशाली रहा है।
खलीज टाइम्स की सीनियर पत्रकार अल्या मोहम्मद ओबैद अली अलधानहानी ने यूएई-भारत संबंधों, ब्रिक्स में भारत की बढ़ती भूमिका और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से प्रमुख उम्मीदों पर बात की।
भारत की ब्रिक्स में और वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ती भूमिका पर उन्होंने कहा, “ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भारत की भूमिका अद्भुत रही है। वे इसकी मेजबानी कर रहे हैं और यह अच्छी तरह से आयोजित है, शानदार मेहमाननवाजी है। यह दुनिया के सभी नेताओं को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए ला रहा है।”
भारत-यूएई संबंधों पर उन्होंने कहा, “ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में महामहिम शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को देखना बहुत सम्मान और गर्व का क्षण है और भारत के साथ हमारा रिश्ता निवेश, पर्यटन और यहां तक कि व्यवसायों के साथ बहुत लंबे समय से है। इसलिए हमारा भारत के साथ बहुत लंबे समय से रिश्ता है।”
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मुख्य लक्ष्य पर उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि बिजनेस के क्षेत्र में और अधिक संबंध बनाना और पूरी दुनिया और सभी देशों के साथ अधिक जुड़ाव बनाना, मुझे लगता है कि यही मुख्य लक्ष्य है जो हम ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में देख रहे हैं।”
