28 C
Mumbai
Friday, November 20, 2026
होमदेश दुनियामोहन यादव सरकार ने वादे पूरे नहीं किए : पटवारी!

मोहन यादव सरकार ने वादे पूरे नहीं किए : पटवारी!

राज्य सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी का आरोप लगाते हुए पटवारी ने कहा कि मोहन यादव का एक ही मिशन है: कैसे मिले 50 प्रतिशत कमीशन।

Google News Follow
कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य की मोहन यादव सरकार पर जनता से किए गए वादे पूरे न करने का आरोप लगाया है। साथ ही वोट की चोरी का आरोप भी लगाया है।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने शनिवार को कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हैं, पर उन्होंने एक भी वादा पूरा नहीं किया, चाहे वह किसान का हो, कर्मचारियों का हो, बहनों का हो या युवाओं का हो या आम जन का हो। हर मामले में यह सरकार पूरी तरह फेल रही हैं।

राज्य सरकार में बढ़ते भ्रष्टाचार और कमीशनबाजी का आरोप लगाते हुए पटवारी ने कहा कि मोहन यादव का एक ही मिशन है: कैसे मिले 50 प्रतिशत कमीशन। इस मामले को उठाना कांग्रेस की जवाबदारी है और हमें जनता की बात करते हुए उसके साथ खड़ा होना पड़ेगा। राज्य की मोहन यादव सरकार को दो साल पूरे होने को हैं।

पटवारी ने राज्य सरकार को जनता के साथ-साथ अपनी भी सरकार बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री को तीन और साल के कार्यकाल के लिए बधाई दी और उनके शासन में सहयोग करने की बात कही। साथ ही, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि दोनों हाथों से हो रहे भ्रष्टाचार को वे मूकदर्शक बनकर नहीं देखेंगे।

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने वोट चोरी के मुद्दे पर कहा कि पूरा देश वोट चोरी को लेकर चिंतित है। राहुल गांधी ने देश को नया नैरेटिव दिया है, जो लोकतंत्र को अमर बनाने का है और वोट की रक्षा करने और अपने मौलिक अधिकार की रक्षा का है।

हम आमजन को जगाने का अपना काम कर रहे हैं। हर जिले का दौरा कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के सारे नेता एकजुट होकर जनजागरण कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।

बीते दिनों कटनी के बड़वारा विधानसभा में विधायक के मुख्यमंत्री को भरे मंच में सोने की अंगूठी पहनाने के मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को सिर्फ सोना ही चाहिए, इधर बिस्तर पर सोना है, उधर अलग से सोना चाहिए। यही है हमारे मुख्यमंत्री के अंदर एक अलग सा हुनर है।

 
यह भी पढ़ें-

तू मेरी पूरी कहानी : महेश भट्ट ने बताया कैसे संवारा सुहृता दास का निर्देशन कौशल!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें