31 C
Mumbai
Sunday, March 29, 2026
होमराजनीति‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर खड़गे के बयान को लेकर सीएम मोहन यादव का...

‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर खड़गे के बयान को लेकर सीएम मोहन यादव का पलटवार

“ऐसे गंभीर मुद्दों पर परिपक्वता दिखाएं कांग्रेस अध्यक्ष”

Google News Follow

Related

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सरकार से पूछे सवालों पर सियासी घमासान जारी है। बिहार दौरे पर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि इस तरह के गंभीर मुद्दे पर उन्हें परिपक्वता दिखानी चाहिए।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “कांग्रेस हमेशा एक ही बात कहती है और यह उनके स्वभाव में है। उन्हें विपक्ष की तरह व्यवहार करना चाहिए, लेकिन ऐसे गंभीर मुद्दे पर मेरा मानना है कि उन्हें परिपक्वता दिखानी चाहिए। मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस के बहुत वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी अध्यक्ष भी हैं। हमारे प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और जिस तरह से हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की, हमने सर्वदलीय टीम भी भेजी है। इसलिए स्वाभाविक रूप से हम उम्मीद करते हैं कि वह इस तरह से बोलें, जिससे हमारे देश की गरिमा बनी रहे।”

मोहन यादव ने बिहार सरकार के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार जिस तरह से बिहार में काम कर रही है, हमें उम्मीद है कि बिहार में दोबारा सरकार बनेगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास का मॉडल खड़ा किया है, वह सब के लिए सीखने लायक हैं और कई सारी चीजें मैं भी सीखूंगा। मैं अपनी ओर से नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बधाई देता हूं।

ज्ञात हो की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा था, “भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के तनाव और संघर्ष विराम के बाद, सिंगापुर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के इंटरव्यू से कई गंभीर सवाल उठे हैं। इन सवालों पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाना चाहिए। मोदी सरकार ने देश को गुमराह किया है। युद्ध की धुंध अब छट रही है।”

यह भी पढ़ें:

कुर्बानी इस्लाम का हिस्सा, मुसलमानों को निशाना बना रही सरकार: अबू आजमी! 

“आतंकवाद के हर कृत्य पर होगी सख्त सजा”ट्रंप का कड़ा रुख

शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात ब्राजील के विदेश मंत्री से

Mumbai: फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ नॉर्वे जाने की कोशिश करते दो बांग्लादेशी गिरफ्तार

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,950फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें