28.1 C
Mumbai
Sunday, July 19, 2026
होमदेश दुनियामानसून सत्र:​ बैरिकेड फांदकर कूदे अखिलेश, SIR और वोट चोरी पर हल्ला!

मानसून सत्र:​ बैरिकेड फांदकर कूदे अखिलेश, SIR और वोट चोरी पर हल्ला!

अखिलेश यादव ने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की पुलिस ने विपक्षी सांसदों को रोक दिया है, जिसके बाद वे वहीं बैठकर धरना दे रहे हैं|

Google News Follow

Related

दिल्ली पुलिस ने बिहार में चुनाव को लेकर विशेष समरी रिवीजन और 2024 लोकसभा चुनाव में वोटर धोखाधड़ी के आरोपों के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग तक इंडिया ब्लॉक नेताओं के मार्च को रोक दिया है| अखिलेश यादव ने पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की पुलिस ने विपक्षी सांसदों को रोक दिया है, जिसके बाद वे वहीं बैठकर धरना दे रहे हैं|

समाजवादी पार्टी प्रमुख और सांसद अखिलेश यादव भी बैरिकेड पार कर दूसरी ओर धरने में शामिल हो गए हैं| उन्होंने कहा कि पुलिस का इस्तेमाल हमें रोकने के लिए किया जा रहा है| यह टिप्पणी उन्होंने तब की जब पुलिस विपक्षी सांसदों को चुनाव आयोग तक मार्च करने से रोक रही थी और वे विरोध प्रदर्शन करने के लिए धरने पर बैठ गए थे|

विरोध प्रदर्शन में 300 सांसद शामिल हुए वही,अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा कि सरकार हमें रोकने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है| इस मार्च में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, डीएमके सहित कई दलों के सांसद भाग ले रहे हैं|

दोनों सदनों के सांसदों ने तख्तियां उठाई हैं, जिन पर ‘SIR लोकतंत्र पर हमला है’ और ‘वोट चोरी’ के नारे लिखे हैं| राहुल गांधी सबसे आगे चल रहे हैं और विपक्ष के सभी बड़े नेता उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं|

दिल्ली पुलिस ने पहले कहा था कि इस विरोध प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी| विपक्ष ने मतदाता सूचियों में फर्जी फॉर्म और विसंगतियों को लेकर चिंता जताई है और सत्यापन के लिए इलेक्ट्रॉनिक डेटा की मांग कर रहा है|

यह भी पढ़ें-

विधायक , सांसद, मंत्री पर दर्ज केस में डीजीपी का नया फरमान!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,032फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
321,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें