इस महोत्सव का आयोजन विदिशा संसदीय क्षेत्र की सभी 8 विधानसभाओं, 965 ग्राम पंचायतों, 19 नगर पालिका-नगर परिषदों, और 48 मंडलों में किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुसार ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल की गई है। सांसद खेल महोत्सव में प्रतियोगिताएं तीन स्तरों पर ग्राम पंचायत, विधानसभा और संसदीय स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि देशी खेलों को फिर से स्थापित करने के उद्देश्य से कबड्डी और क्रिकेट प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी। इन खेलों का आयोजन संसदीय क्षेत्र स्तर तक किया जाएगा। कृषि मंत्री ने आयोजन की रूपरेखा बताते हुए कहा कि पहले मंडल स्तर पर टीमें मैच खेलेंगी।
उन्होंने कहा कि संसदीय स्तर पर भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मन को भी आनंद देते हैं। इसलिए पंचायत स्तर पर ऐसे खेलों का आयोजन किया जाएगा जिनमें ग्रामीण जन आसानी से भाग ले सकें। इनमें रस्साकशी, कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ जैसे हल्के-फुल्के खेल शामिल किए जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ 30 अक्टूबर को विदिशा के खेल परिसर में किया जाएगा। खेलों के प्रति उत्साह और जनजागरूकता बढ़ाने के लिए 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को संपूर्ण संसदीय क्षेत्र में टॉर्च रिले निकाली जाएगी।
इसके अलावा, स्थानीय परंपराओं और रुचियों को ध्यान में रखते हुए विदिशा में फुटबॉल, खातेगांव में कुश्ती, इच्छावर में खो-खो और मंडीदीप में हॉकी प्रतियोगिताएं स्थानीय स्तर पर कराई जाएंगी। अब तक कुल 37 हजार 38 खिलाड़ियों ने अपना पंजीयन कराया है।
मदन राठौड़ का कांग्रेस पर तंज, बोले- संविधान की रक्षा का दिखावा!



