28.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमराजनीतिसपा को बड़ा झटका, मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बीजेपी...

सपा को बड़ा झटका, मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव बीजेपी में शामिल

Google News Follow

मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव दिल्ली में बुधवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। जबकि मुलायम सिंह यादव के बहनोई पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भी आज लखनऊ में बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। प्रमोद गुप्ता औरैया जिले के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है सपा को बहुत बड़ा झटका है। भारतीय जनता पार्टी में अपर्णा यादव के शामिल होने की लंबे समय से चर्चा हो रही थी। इस दौरान अपर्णा यादव ने कहा कि ”राष्ट्र मेरे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं भाजपा के साथ देश की सेवा के लिए निकल पड़ीं हूं।”

तीन मंत्रियों और कई विधायकों द्वारा हाल ही में सपा में शामिल होने के बाद बीजेपी ने समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका देकर सियासी हलचल बढ़ा दी। अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में भाजपा मुख्यालय दिल्ली में भगवा पार्टी में शामिल हुईं।

इस दौरान उन्होंने  कि मैं बीजेपी का बहुत शुक्रगुजार हूं। मेरे लिए देश हमेशा सबसे पहले आता है। मैं पीएम मोदी के काम की प्रशंसा करती हूं।” बता दें कि अपर्णा यादव के भाजपा में शामिल होने के बारे में काफी अटकलें लगाई जा रही थीं। और यह घटनाक्रम उस समय सपा के सत्तारूढ़ परिवार में दरार को उजागर करता है जब अखिलेश यादव राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के आधार को बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं।

अपर्णा यादव की शादी मुलायम सिंह और साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक से हुई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह ही ठाकुर-बिष्ट पृष्ठभूमि से आती हैं। उन्होंने लखनऊ कैंट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर 2017 यूपी चुनाव लड़ा था, लेकिन रीता बहुगुणा जोशी से हार गई थी, जो तब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई और फ़िलहाल मत्री हैं। अपर्णा यादव किस सीट से चुनाव लड़ेंगी यह अभी तय नहीं हुआ है।

बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी मंगलवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर लखनऊ कैंट से अपने बेटे के लिए टिकट की मांग की है। साथ ही  टिकट के बदले सांसदी भी छोड़ने की पेशकश की है।वहीं अपर्णा यादव एक संगठन भी चलाती है जो महिलाओं के मुद्दों के लिए काम करती है। इसके अलावा लखनऊ में गायों के लिए एक आश्रय भी बनवाया है। उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए 11 लाख रुपये भी दान किया है।

 ये भी पढ़ें

मतदान से पहले PM ने वाराणसी के BJP कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

UP Election: तौकीर रजा ने कांग्रेस को दिया समर्थन, बीजेपी ने साधा निशाना 

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें