33 C
Mumbai
Thursday, March 5, 2026
होमराजनीतिMumbai:रिसार्ट बनाने के लिए अनिल परब के पास कहां से आया पैसा?

Mumbai:रिसार्ट बनाने के लिए अनिल परब के पास कहां से आया पैसा?

Google News Follow

Related

मुंबई। पूर्व भाजपा सांसद किरीट सोमैया का दावा है कि महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री अनिल परब द्वारा दापोली में बनाए गए शानदार रिसॉर्ट की बाजार कीमत 25 करोड़ रुपये है। इस रिसार्ट को राजस्व विभाग ने अवैध घोषित कर दिया। सोमैया ने सवाल उठाए हैं कि आखिर परब के पास इतना पैसा आया कहां से है। उन्होंने आयकर विभाग, बेनामी संपत्ति विभाग, ईडी और पर्यावरण मंत्रालय के साथ-साथ महाराष्ट्र तटीय प्रबंधन प्राधिकरण (से भी जांच की मांग की।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सोमैया ने कहा कि परब के साईं रिजॉर्ट का निर्माण अवैध सीआरजेड 3 के 200 मीटर के दायरे में है। इसलिए, पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम और महाराष्ट्र क्षेत्रीय नगर नियोजन अधिनियम के तहत रिसॉर्ट के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। सोमैया ने कहा कि राज्य के राजस्व विभाग ने यह जानकारी लोकायुक्त, भारत सरकार और मुझे 13 जुलाई 2021 को दी थी।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी सचिव मिलिंद नार्वेकर के अनधिकृत निर्माण तोड़ दिया गया है। पर लोकायुक्त के सामने राज्य सरकार द्वारा यह स्वीकार करने की परब का रिसार्ट अवैध है, उसे अभी तक तोड़ा क्यों नहीं गया। किरीट सोमैया ने बताया कि अनिल परब के सहयोगी सदानंद कदम के चार्टर्ड एकाउंटेंट केतन जटानिया ने रिजॉर्ट के निर्माण पर 5 करोड़ 42 लाख 24 हजार 200 रुपये खर्च होने का प्रमाण पत्र दिया। जबकि इसके निर्माण पर इससे बहुत ज्यादा रकम खर्च की गई है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,058फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें