34 C
Mumbai
Friday, March 6, 2026
होमन्यूज़ अपडेटमुंबई मेयर चुनाव: ऋतु तावडे का नामांकन, बांग्लादेशियों पर सख्त रुख!

मुंबई मेयर चुनाव: ऋतु तावडे का नामांकन, बांग्लादेशियों पर सख्त रुख!

मेरी पहली प्राथमिकता मेरा वार्ड है। मेरे वार्ड के लोगों और मुंबई के हर नागरिक की सेवा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

Google News Follow

Related

भाजपा पार्षद ऋतु तावडे बृहन्मुंबई महानगरपालिका की मेयर प्रत्याशी चुनी गई हैं। डिप्टी मेयर पद के लिए महायुति ने शिवसेना के संजय घाड़ी को उम्मीदवार बनाया है। नाम घोषित होने के बाद दोनों नेताओं ने क्रमशः मेयर और डिप्टी मेयर के पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में ऋतु तावडे ने कहा, “मैं घाटकोपर के लोगों का आभार व्यक्त करती हूं, जिन्होंने मुझे चुनकर यहां भेजा। मेरी पहली प्राथमिकता मेरा वार्ड है। मेरे वार्ड के लोगों और मुंबई के हर नागरिक की सेवा करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”

उन्होंने अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों को मुंबई से बाहर करने का भाजपा का संकल्प दोहराया। ऋतु तावडे ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के घोषणापत्र में साफ तौर पर लिखा है कि जो बांग्लादेशी घुसपैठिए यहां आकर फुटपाथों पर कब्जा कर चुके हैं, हम उन पर जरूर कार्रवाई करेंगे।”

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने कहा कि मुंबईकरों ने अपना मेयर चुना है। उन्होंने वोट दिया है कि मुंबई के विकास का नेतृत्व कौन सी पार्टी करेगी। जैसा कि हमने बार-बार कहा है, ‘मेयर के पद के लिए उसे मौका दें जो जय श्री राम कहता हो।’ मुंबईकरों ने यह बात सुनी और हमें म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में साफ बहुमत दिया।

बता दें कि ऋतु तावड़े की पहचान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में होती है। उन्होंने पहली बार 2012 में वार्ड नंबर 127 से चुनाव जीता था। इसके बाद, 2017 के बीएमसी चुनाव में वार्ड नंबर 121 से दोबारा चुनी गईं। 2026 बीएमसी चुनाव जो 15 फरवरी को हुआ था, में वह वार्ड नंबर 132 से चुनी गई थीं। इससे पहले वह बीएमसी एजुकेशन कमेटी की चेयर चेयरपर्सन रह चुकी हैं। वह पहले कांग्रेस में थीं; उन्होंने 2012 में भाजपा का दामन थामा था।

वहीं, संजय घाड़ी मनसे चीफ राज ठाकरे के करीबी माने जाते हैं। वह पार्टी की स्थापना के समय से ठाकरे के साथ रहे, लेकिन बाद में शिवसेना का दामन थाम लिया।
यह भी पढ़ें-

लंबे करियर में प्रासंगिक बने रहना ही सफलता की असली कुंजी- रणविजय सिंह!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,050फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें