28.2 C
Mumbai
Thursday, July 30, 2026
होमन्यूज़ अपडेटपीएम मोदी की मुंबई यात्रा की आलोचना पर फडणवीस की प्रतिक्रिया​ ?

पीएम मोदी की मुंबई यात्रा की आलोचना पर फडणवीस की प्रतिक्रिया​ ?

जो लोग अपने जीवन में कुछ नहीं कर पाते वे दूसरों की आलोचना करते हैं। अगर नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र आ रहे हैं तो यहां के लोगों को जश्न मनाना चाहिए। क्योंकि जब वे यहां आते हैं, तो वे हमेशा कुछ न कुछ लेकर आते हैं|

Google News Follow

Related

मुंबई नगर निगम चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है| इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 20 दिनों में दो बार मुंबई का दौरा कर चुके हैं। विपक्ष आलोचना कर रहा है कि नरेंद्र मोदी मुंबई नगरपालिका चुनाव को ध्यान में रखकर मुंबई आ रहे हैं। भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस आलोचना का जवाब दिया है|
राज्य के उपमुख्यमंत्री ने मिडिया की बातों का जबाव देते हुए कहा क़ी जो लोग अपने जीवन में कुछ नहीं कर पाते वे दूसरों की आलोचना करते हैं। अगर नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र आ रहे हैं तो यहां के लोगों को जश्न मनाना चाहिए। क्योंकि जब वे यहां आते हैं, तो वे हमेशा कुछ न कुछ लेकर आते हैं|

प्रधानमंत्री मोदी की मुंबई यात्रा की आलोचना का जवाब देते हुए, देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केवल एक ही मिशन है, वह है ‘मिशन इंडिया’… मिशन इंडिया के लिए, वह देश भर में यात्रा करते हैं। अगर वे दूसरी बार मुंबई में हैं तो इसे सेलिब्रेट करना चाहिए। क्योंकि वे जब आते हैं तो कुछ न कुछ लेकर आते हैं। अब पहली बार महाराष्ट्र को एक राज्य में चलने वाली दो ‘वंदे भारत’ ट्रेनें मिली हैं। महाराष्ट्र को यह सम्मान पहली बार मिला है।

पत्रकारों का जबाव देते हुए फडणवीस ने कहा कि उनमें से एक शिर्डी जा रहा है। इसके चलते हम नासिक, त्र्यंबकेश्वर, शिर्डी जैसे सभी तीर्थ स्थलों को जोड़ने जा रहे हैं। दूसरी ट्रेन सोलापुर जा रही है। इससे पांडुरंग, तुलजा भवानी, सिद्धेश्वर और स्वामी समर्थ जाने में आसानी होगी। मुझे लगता है कि केवल वही लोग इसकी आलोचना करते हैं जो अपने जीवनकाल में कुछ नहीं कर पाए हैं।”
यह भी पढ़ें-

​भारत मुस्लिमों के पहले पैगंबर की जमीन’: ​इस्लाम सबसे पुराना मजहब -​​ मदनी ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,937फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
324,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें