30.9 C
Mumbai
Saturday, June 13, 2026
होमदेश दुनियाव्हाइट हाउस डिनर फायरिंग पर मस्क बोले सियासी हिंसा खतरनाक ट्रेंड!

व्हाइट हाउस डिनर फायरिंग पर मस्क बोले सियासी हिंसा खतरनाक ट्रेंड!

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की निंदा करते हुए माना कि यह एक खतरनाक ट्रेंड दिखाता है।

Google News Follow

Related

सालाना व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई फायरिंग ने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा को लेकर बड़े पैमाने पर चिंता पैदा कर दी है। अरबपति उद्यमी एलन मस्क ने इस हमले को खतरनाक करार दिया है।

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस घटना की निंदा करते हुए माना कि यह एक खतरनाक ट्रेंड दिखाता है।

उन्होंने लिखा, “वे डेमोक्रेटिक तरीके से चुने गए प्रेसिडेंट को मारने के लिए मरने को तैयार हैं”; यह उस शूटिंग का जिक्र था जिसने डोनाल्ड ट्रंप और वरिष्ठ यूएस अधिकारियों के हाई-प्रोफाइल डिनर कार्यक्रम में खलल डाला था।

मस्क ने ट्रंप का एक स्टेटमेंट भी रीपोस्ट किया, जिसमें राष्ट्रपति ने कहा था कि सभी अमेरिकी शांति से मतभेद सुलझाएं।

यह घटना वाशिंगटन, डीसी के वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई, जहां 31 साल के एक संदिग्ध ने कथित तौर पर शॉटगन और हैंडगन सहित कई हथियारों से लैस होकर सीक्रेट सर्विस चेकपॉइंट तोड़ने की कोशिश की।

संदिग्ध ने गोली चला दी, जिससे पत्रकारों, नेताओं और सरकारी अधिकारियों सहित वहां मौजूद सैकड़ों लोग दहशत में आ गए।

सिक्योरिटी वालों ने तुरंत ट्रंप और मेलानिया ट्रंप को स्टेज से उतारा क्योंकि वेन्यू के अंदर अफरा-तफरी मच गई थी और मेहमान टेबल के नीचे छिप गए।

इस टकराव के दौरान एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को गोली लगी, लेकिन बुलेट-रेसिस्टेंट वेस्ट ने उसे बचा लिया और बताया जा रहा है कि उसकी हालत स्थिर है।

अधिकारियों ने पुष्टि की कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया और माना जा रहा है कि उसने अकेले ही वारदात को अंजाम दिया। हमले के पीछे का मकसद पता लगाने के लिए जांच जारी है, जो इवेंट के मेन सिक्योरिटी स्क्रीनिंग एरिया के पास हुआ।

वाशिंगटन की सबसे हाई-प्रोफाइल जलसे में से एक में हुए हमले ने खास से लेकर आम लोगों के बीच सुरक्षा को लेकर एक नई बहस को जन्म दे दिया है। सब एक सुर में सुरक्षा के और सख्त इंतजामात की वकालत करने लगे हैं।

घटना के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि एक सीक्रेट सर्विस एजेंट को उसकी बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी थी।

उन्होंने कहा कि संदिग्ध हिरासत में है, और जांच जारी है।

 
यह भी पढ़ें-

मुंबई मेट्रो लाइन 6 पर 42 मीटर स्टील स्पैन सफल स्थापना!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,372फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
314,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें