29 C
Mumbai
Monday, April 27, 2026
होमन्यूज़ अपडेट"माविआ" पेटीएम से मतदाताओं को दे रही है पैसे ?- भाजपा

“माविआ” पेटीएम से मतदाताओं को दे रही है पैसे ?- भाजपा

कोल्हापुरकरों को कांग्रेस राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर पाइप लाईन के माध्यम से पानी सप्लाई करने का झूठा स्वप्न दिखाया है|

Google News Follow

Related

कोल्हापुर उत्तर विधानसभा के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सत्यजीत कदम की ओर से प्रचार के दौरान 3 अप्रैल को रूईकर कॉलोनी स्थित “कॉफी पर चर्चा” का आयोजन किया गया| इस पर उन्होंने राज्य की सत्ताधारी महाविकास आघाडी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “माविआ” पेटीएम के माध्यम से मतदाताओं को पैसे देने का गंभीर आरोप चंद्रकांत पाटिल की ओर से लगाया गया है| इस अवसर पर पूर्व सांसद धनंजय महाडिक, भाजपा उम्मीदवार सत्यजीत कदम, सहसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष मिरजे सहित स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे|

कोल्हापुरकरों को कांग्रेस राष्ट्रवादी कांग्रेस की ओर पाइप लाईन के माध्यम से पानी सप्लाई करने का झूठा स्वप्न दिखाया है| वही, चंद्रकांत ने मंत्री हसन मुश्रीफ से कहा कि शायद वे भूल गए कि उन्हें पीने का पानी उपलब्ध कराना है| उन्होंने आगे कहा कि “माविआ” कोल्हापुर उपचुनाव के लिए मतदाताओं को पैसे देने की कोशिश कर रहे हैं| इस पर चंद्रकांत ने आश्वासन दिया है कि माविआ ने मतदाताओं को पेटीएम के माध्यम से भुगतान किया है|

पाटिल ने बताया है कि विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस 9 और 10 अप्रैल को चुनाव प्रचार के लिए कोल्हापुर आएंगे| उत्तर कोल्हापुर का हमें विकास करना है| उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत का नाम रौशन किया है| उन्होंने हिंदुओं की गरिमा को बहाल किया है और हिंदुओं को प्रतिष्ठा दी है। उन्होंने कहा कि सभी ढोंगी लोगों को मुक्त किया है|

कल शिवतीर्थ पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने शिवसेना और एनसीपी पर निशाना साधा था| चंद्रकांत पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज की तारीफ करते हुए कहा कि राज ठाकरे का भाषण हिंदुओं को खुश करने के लिए था और राज ठाकरे के भाषण ने उन्हें बालासाहेब ठाकरे की याद दिला दी|
​​
उन्होंने कहा कि राज ठाकरे ने जो कहा सौ प्रतिशत सही है|  अभी तक तो हम अकेले कह रहे थे कि विश्वासघात हुआ है, लेकिन अब राज ठाकरे ने भी इसकी पुष्टि की है। कांग्रेस ने कभी जातिवाद का राजनीतिकरण नहीं किया। राज ठाकरे ने कहा था कि राकांपा का जन्म हुआ और जाति की राजनीति शुरू हो गई। चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि वह राज ठाकरे की राय से 200 प्रतिशत सहमत हैं| उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी जातिवाद का राजनीतिकरण नहीं किया, बल्कि इसके विपरीत राकांपा ने हर चीज में जाति का राजनीतिकरण किया है|

यह भी पढ़ें-

4 छात्र फूड पॉइजनिंग के शिकार, आश्रम स्कूल में हड़कंप

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,130फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
304,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें