27 C
Mumbai
Saturday, November 21, 2026
होमराजनीतिम्यांमार में आर्मी का एयरस्ट्राइक, 49 लोगों की मौत

म्यांमार में आर्मी का एयरस्ट्राइक, 49 लोगों की मौत

रखाइन मार्केट में बड़ी तबाही

Google News Follow

भारत की सीमा से लगे म्यांमार के पश्चिमी रखाइन राज्य में म्यांमार आर्मी के एयरस्ट्राइक में करीब 49 लोग मारे गए हैं। जबकि 58 लोग घायल हुए हैं। म्यांमार आर्मी के इस एयरस्ट्राइक से हलचल मच गई है। म्यांमार आर्मी का यह एयरस्ट्राइक एक मार्केट के पास के इलाके में किया गया, जिस पर एक ताकतवर विद्रोही संगठन का कंट्रोल है। इस हमले और इसमें हुए नुकसान की जानकारी विद्रोही संगठन और रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल एक अधिकारी ने दी है। बताया जा रहा है कि यह एयरस्ट्राइक क्याव क्याक टॉ टाउनशिप में हुआ। यह इलाका रखाइन राज्य में है, जिस पर अराकान आर्मी नाम के एक ताकतवर जातीय संगठन का कंट्रोल है।

अराकान आर्मी ने मंगलवार तड़के जारी बयान में कहा कि वह हमले के लिए जिम्मेदार लोगों और संगठनों के खिलाफ जल्द जवाबी कार्रवाई करेगी। संगठन ने आरोप लगाया कि जानबूझकर किए गए हवाई हमलों में बड़ी संख्या में आम लोगों की जान गई है। म्यांमार की सेना ने हमले पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की। हालांकि, सेना पहले कहती रही है कि उसके हवाई हमलों का निशाना केवल सैन्य ठिकाने होते हैं। वह सैन्य शासन का विरोध करने वाले संगठनों पर आतंकवाद में शामिल होने का आरोप भी लगाती रही है।

2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से संघर्ष जारी

म्यांमार में 1 फरवरी 2021 को सेना ने आंग सान सू की की चुनी हुई सरकार को सत्ता से हटा दिया था। इसके बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हुए। सुरक्षा बलों ने इन प्रदर्शनों को बलपूर्वक दबाया, जिसके बाद सैन्य शासन के कई विरोधियों ने हथियार उठा लिए। तब से देश के बड़े हिस्से में संघर्ष जारी है।

अराकान आर्मी रखाइन के जातीय अल्पसंख्यक समुदाय को अधिक स्वायत्तता दिलाने की मांग करने वाले आंदोलन का सशस्त्र संगठन है। इसने नवंबर 2023 में रखाइन में सैन्य अभियान शुरू किया था। इसके बाद संगठन ने राज्य के 17 में से 14 टाउनशिप और एक अहम क्षेत्रीय सैन्य मुख्यालय पर कब्जा कर लिया।

यह भी पढ़ें-

नौसेना कमांडर्स कांफ्रेंस में समुद्री सुरक्षा अभियान व तैयारियों पर होगा मंथन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें