33 C
Mumbai
Wednesday, November 25, 2026
होमक्राईमनामाकोलकाता गैंगरेप पर नड्डा की निंदा, जांच को बनी चार सदस्यीय समिति!

कोलकाता गैंगरेप पर नड्डा की निंदा, जांच को बनी चार सदस्यीय समिति!

इस मामले पर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, "कोलकाता के लॉ कॉलेज में हुई भयावह घटना से पूरा देश दुखी है।  

Google News Follow
कोलकाता में लॉ छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जांच कमेटी बनाई है। छात्रा के साथ कॉलेज में कथित तौर पर तीन युवकों ने गैंगरेप किया था, जिसमें एक आरोपी टीएमसी की छात्र इकाई का सदस्य बताया जाता है। शुक्रवार को गैंगरेप का मामला सामने आने के बाद भाजपा लगातार पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी टीएमसी को घेर रही है।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ हुए गैंगरेप की निंदा की। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त की है। इसी बीच पार्टी ने 4 सदस्यीय एक कमेटी का गठन किया है, जो कोलकाता में घटनास्थल का दौरा करेगी।

भाजपा की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, 4 सदस्यीय जांच कमेटी में पूर्व केंद्रीय मंत्री सतपाल सिंह, मीनाक्षी लेखी, लोकसभा सांसद बिप्लब देव और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा शामिल हैं। प्रेस नोट के मुताबिक, जांच कमेटी जल्द ही घटनास्थल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगी।

इस मामले पर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, “कोलकाता के लॉ कॉलेज में हुई भयावह घटना से पूरा देश दुखी है। आश्चर्य की बात है कि पश्चिम बंगाल किस दिशा में जा रहा है। यह दुखद है कि पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ इस तरह के जघन्य अपराध बार-बार सामने आ रहे हैं। एक ऐसा राज्य जहां एक महिला मुख्यमंत्री हैं, वहां महिलाओं के साथ इतनी क्रूरता क्यों है?”

संबित पात्रा ने कहा, “पीड़िता के बयान से पता चलता है कि यह राज्य प्रायोजित क्रूरता प्रतीत होती है। ऐसा कहने का कारण यह है कि कथित तौर पर कॉलेज यूनियन इसमें शामिल है। मुख्य आरोपी मोनोजित मिश्रा कथित तौर पर टीएमसी की छात्र शाखा का सचिव रहा है। वह उसी कॉलेज का छात्र है, कानून की पढ़ाई कर रहा है और साथ ही सत्तारूढ़ पार्टी के छात्र संगठन से भी जुड़ा हुआ है।”

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए संबित पात्रा ने कहा, “बंगाल में जो हो रहा है, उसको लेकर हम सब बहुत पीड़ा में हैं। बंगाल में महिलाओं के साथ इस प्रकार के क्रूर व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ममता बनर्जी को इस्तीफा देना चाहिए।”

 
यह भी पढ़ें-

राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस: आंकड़ों की ताकत और महालनोबिस के योगदान को नमन!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें