29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमन्यूज़ अपडेट​एमएलसी चुनाव परिणाम :​ नागपुर में​ मावि​आ​ की जीत​ !

​एमएलसी चुनाव परिणाम :​ नागपुर में​ मावि​आ​ की जीत​ !

महाविकास अघाड़ी के सुधाकर अदबले ने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी नागोराव गनर को हराया।

Google News Follow
नागपुर मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की मतगणना आज सुबह 8 बजे नागपुर शहर के अजनी रेलवे के सामुदायिक भवन में शुरू हुई| शुरुआत में महाविकास अघाड़ी के सुधाकर अदबले ने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी नागोराव गनर को हराया।
गौरतलब है कि इस साल के चुनाव में मतदाताओं की संख्या 2017 के चुनाव से ज्यादा थी। मतदान प्रतिशत में भी इजाफा देखा गया। 2017 में 83 फीसदी और इस साल 86.26 फीसदी वोटरों ने वोट किया था​|​ मतदान प्रक्रिया में 90.30 प्रतिशत पुरुष और 80.80 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने भाग लिया​|​ ​

​मतगणना सुबह आठ बजे से 28 टेबल पर शुरू ​की गयी|एक टेबल पर एक हजार वोटों की गिनती की गयी। एक टेबल पर तीन अधिकारी बैठे। (उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार) प्रारंभ में 25-25 के बैच बनाए गए थे।

पहले राउंड की मतगणना में अदबले को 14071 और गनर को 6309 वोट मिले थे| अदबले कुल 7 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने पहले राउंड में वोटों का कोटा पूरा कर जीत पर मुहर लगा दी। दस साल से भाजपा के कब्जे वाली नागपुर की सीट पर महाविकास अघाड़ी ने जीत दर्ज की है| इस बीच, जैसे ही अदबले ने पहले दौर में निर्णायक बढ़त हासिल की, उनके समर्थकों ने तालियां बजाना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें-

सैकड़ों लड़कियों के बीच पेपर को गया युवक चक्कर खाया, आगे क्या हुआ?

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें