29.9 C
Mumbai
Wednesday, October 21, 2026
होमदेश दुनियादूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी, 13 मंत्रियों ने...

दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री बने नायब सिंह सैनी, 13 मंत्रियों ने भी ली शपथ

समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित एनडीए के तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे। 

Google News Follow

नायब सिंह सैनी ने गुरुवार (17 अक्टूबर) को पंचकूला में दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित एनडीए के तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे।

भाजपा ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए इस दिन को इसलिए चुना क्योंकि यह दिन वाल्मिकी जयंती है। साथ ही मुख्यमंत्री के साथ 13 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। जिनमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को विधायक दल के नेता की सिफारिश करने वाले अनिल विज और श्याम सिंह राणा भी शामिल है।

इन विधायकों ने ली मंत्रिपद की शपथ:

  1. अनिल विज:अंबाला कैंट से विधायक अनिल विज ने नायब सिंह के बाद मंत्रिपद की शपथ ली। बता दें की, अनिल विज पहले भी राज्य सरकार में गृह और स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।
  2. किशन लाल पंवार: हरियाणा इसराना विधासभा क्षेत्र से छठी बार विधायक किशन लाल पंवार ने भी मंत्रिपद की शपथ ली है। बता दें की, किशन लाल पंवार वर्ष 2015 से 2019 तक हरियाणा सरकार में मंत्री रह चुके है।
  3. किशन लाल पंवार गुरुग्राम में चार बार विधायक और खट्टर सरकार के दौरान मंत्री रह चुके नरबीर सिंह ने भी मंत्रिपद की शपथ ली।
  4. महिपाल ढांडा: पानीपत ग्रामीण से जाट बिरादरी पर पकड़ रखने वाले भाजपा विधायक महिपाल ढांडा ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
  5. विपुल गोयल: फरीदाबाद के विधायक विपुल गोयल ने एक बार फिर राज्य सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। इस बार उन्होंने 48 हजार से ज्यादा मतों से जीतकर लोगों को हैरान कर दिया था।

इसी के साथ सोनीपत के विधायक अरविंद कुमार शर्मा, यमुनानगर के कद्दावर नेता श्याम सिंह राणा, बरवाला के विधायक रणबीर गंगवा, नरवाना के विधायक कृष्ण कुमार बेदी, श्रुती चौधरी, आरती सिंह राव, राजेश नागर, गौरव गौतम इन विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें