28 C
Mumbai
Wednesday, August 26, 2026
होमदेश दुनियामध्य प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में रोज होती नमाज, किसी को आपत्ति नहीं...

मध्य प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में रोज होती नमाज, किसी को आपत्ति नहीं : रामेश्वर शर्मा!

इसके अलावा, कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे तो अपने दफ्तर में रोज नमाज कराए, किसी को आपत्ति नहीं होगी।

Google News Follow

Related

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हमीदिया कॉलेज के पास स्थित मस्जिद में नमाज की अजान से पढ़ाई पर असर पड़ने का मामला गरमा गया है। इस मामले में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने सर्वोच्च न्यायालय की ओर से कोलाहल को लेकर जारी निर्देशों के तहत कार्रवाई की मांग की है।

इसके अलावा, कांग्रेस की ओर से उठाए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहे तो अपने दफ्तर में रोज नमाज कराए, किसी को आपत्ति नहीं होगी।

राजधानी के हमीदिया कॉलेज परिसर के करीब स्थित मस्जिद में होने वाली नमाज की अजान पर कॉलेज के प्राचार्य ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि अजान की वजह से परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को परेशानी होती है। वहीं, विद्यार्थियों का कहना है कि मस्जिद में बाहरी लोगों के आने से कॉलेज के छात्रों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि यह मामला गंभीर है क्योंकि नमाज की अजान से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होती है और उन पर इसका असर पड़ता है। सर्वोच्च न्यायालय ने भी कोलाहल को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई की जानी चाहिए। प्राचार्य ने इस मसले को उठाया है, जिस पर उच्च शिक्षा विभाग को आवश्यक कदम उठाना चाहिए, ताकि छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो।

कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि अजान तो दो मिनट के लिए होती है। इस पर विधायक ने कहा है कि आपत्ति तो प्राचार्य ने उठाई है, इसलिए अब कांग्रेस को बता देना चाहिए कि उन्हें क्या करना है। कांग्रेस चाहे तो अपने दफ्तर में रोज नमाज कराए, तो इससे किसी को आपत्ति नहीं होगी। कांग्रेस के नेता चाहें तो अपने घरों में भी कराएं।

उन्होंने आगे कहा कि यह आपत्ति किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं है। शिक्षा में यह बड़ी परेशानी है। वहां जो भीड़ होती है, वह शिक्षा लेने आने वालों के बीच में तनाव का भाव पैदा करती है। इसलिए कांग्रेस को लगता है कि यह काम उचित है, तो वह अपने कांग्रेस कार्यालय में नमाज करके दिखाएं।

यह भी पढ़ें-

ओडिशा : भाजपा के एक साल पूरे, 20 जून को बड़ी रैली; पीएम मोदी संभवतः शामिल!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,589फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
329,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें