पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई को अमेरिका के दबाव में रोकने का आरोप लगाने वाले राहुल गांधी पर भाजपा विधायक अतुल भातखलकर ने तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया, लेकिन उसका दर्द कांग्रेस को हो रहा है।
उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी को “राष्ट्र सर्वोपरि” का पाठ पढ़ाने लगे, तो यह इस सदी का सबसे बड़ा हास्य होगा।
भोपाल में एक सभा के दौरान राहुल गांधी ने कहा था कि ट्रंप के फोन के बाद मोदी ने झुकने का काम किया। उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास गवाह है कि भाजपा और आरएसएस हमेशा झुकने का काम करते हैं, जबकि कांग्रेस ने 1971 में अमेरिका की धमकी को नजरअंदाज कर पाकिस्तान को तोड़ा।
राहुल ने कहा कि कांग्रेस कभी शरण नहीं जाती। उन्होंने महात्मा गांधी, नेहरू और सरदार पटेल का उदाहरण देते हुए दावा किया कि कांग्रेस के नेता झुकने वाले नहीं हैं।
राहुल के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने पलटवार किया। विधायक भातखलकर ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाया, लेकिन कांग्रेस को जैसे यह चोट लग गई हो।
आज पाकिस्तान और कांग्रेस दोनों ही कराह रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो पार्टी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से गोपनीय समझौते करती है, उसे अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर चुप ही रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें-
मध्य प्रदेश झाबुआ हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, की आर्थिक मदद की घोषणा!



