29 C
Mumbai
Saturday, November 14, 2026
होमदेश दुनियासिक्किमः लेफ्टिनेंट कर्नल के परिवार समेत तीन अन्य सैन्यकर्मी भूस्खलन में लापता!

सिक्किमः लेफ्टिनेंट कर्नल के परिवार समेत तीन अन्य सैन्यकर्मी भूस्खलन में लापता!

सेना ने बताया कि 1 जून की शाम लगभग 7 बजे लाचेन जिले के चेटेन इलाके में स्थित भारतीय सेना के सैन्य शिविर पर विनाशकारी भूस्खलन हुआ। 

Google News Follow

सिक्किम में आए भीषण भूस्खलन के मलबे में भारतीय सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल, उनके परिवार और तीन अन्य सैन्यकर्मियों के दबे होने की आशंका है। यहां भूस्खलन आए करीब 72 घंटे का समय हो चुका है, लेकिन खराब मौसम के कारण राहत और बचाव कार्यों में बाधा आ रही है।

भारतीय सेना के मुताबिक, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीतपाल सिंह संधू, उनकी पत्नी स्क्वाड्रन लीडर आरती संधू (सेवानिवृत्त), उनकी बेटी अमायरा, सुबेदार धर्मवीर, नाइक सुनीलाल मुचाहार और सिपाही साइनुद्दीन पी.के. सिक्किम में भूस्खलन वाले स्थान पर मौजूद थे। घटना के बाद से ये सभी व्यक्ति लापता हैं।

दरअसल, 1 जून को सिक्किम में भारतीय सेना का एक कैंप भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे के बाद सेना के तीन जवानों की मौत हो गई थी। वहीं, छह अन्य व्यक्ति अभी तक लापता हैं। सेना ने बताया कि 1 जून की शाम लगभग 7 बजे लाचेन जिले के चेटेन इलाके में स्थित भारतीय सेना के सैन्य शिविर पर विनाशकारी भूस्खलन हुआ।

मूसलधार बारिश को इस भूस्खलन का कारण माना जा रहा है। राहत और बचाव कार्यों में जुटे सैनिकों ने चार व्यक्तियों को सुरक्षित बचाया था।

भूस्खलन की इस दुखद घटना में तीन वीर जवानों हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मनीष ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लाखड़ा के पार्थिव शरीर बरामद किए गए थे। सेना का कहना है कि बचाव टीमें कठिन भू-भाग और प्रतिकूल मौसम की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लापता छह व्यक्तियों की तलाश और बचाव कार्य में जुटी हैं।

इधर, आपदा की इस विकट परिस्थिति में भारतीय सेना स्थानीय नागरिकों और फंसे हुए पर्यटकों की सहायता के लिए आगे आई है। सेना अत्यंत विषम परिस्थितियों में भी लगातार राहत और बचाव कार्य कर रही है।

क्षेत्र का प्रमुख पर्यटन केंद्र लाचेन गांव भूस्खलन के कारण पूरी तरह से बाहरी संपर्क से कट चुका है। सेना ने वहां पैदल संपर्क स्थापित कर लिया है और अब तक 113 फंसे हुए पर्यटकों तक पहुंच बना ली गई है, जिन्हें वहां से निकाला जा रहा है। वहीं, 3 जून को सेना के हेलीकॉप्टरों की मदद से 30 पर्यटकों को सुरक्षित एयरलिफ्ट किया गया है। साथ ही, सेना के कैंप पर भूस्खलन की चपेट में आने से लापता हुए छह लोगों की तलाश के लिए भी युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन जारी है।

सेना ने विशेषीकृत खोजी दलों और इंजीनियरिंग उपकरणों को इस अभियान में तैनात किया है। हालांकि, लगातार खराब मौसम, अस्थिर भूमि और अत्यधिक ऊंचाई जैसे चुनौतीपूर्ण हालात राहत कार्यों में बाधा डाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

‘राष्ट्र सर्वोपरि’ मोदी को कांग्रेस सिखाए, यह सदी का सबसे बड़ा मजाक: अतुल भातखलकर!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें