28.9 C
Mumbai
Thursday, October 22, 2026
होमदेश दुनियासस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी कीमत!

सस्ता हुआ सोना, चांदी की बढ़ी कीमत!

22 कैरेट सोने का दाम 110 रुपए कम होकर 88,620 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 88,730 रुपए पर था।

Google News Follow

सोने की खरीदारी का विचार बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। पीली धातु के दाम में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 120 रुपए कम होकर 96,747 रुपए हो गया है, जो कि पहले 96,867 रुपए था।

22 कैरेट सोने का दाम 110 रुपए कम होकर 88,620 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 88,730 रुपए पर था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत 72,650 रुपए प्रति 10 ग्राम से 90 रुपए कम होकर 72,560 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।

हालांकि, चांदी की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चांदी का दाम 520 रुपए बढ़कर 1,00,980 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,00,460 रुपए प्रति किलो था।

क्वांट म्यूचुअल फंड के अनुसार, सोने की कीमतें अपने पीक पर पहुंच गई हैं और अगले दो महीनों में डॉलर के लिहाज से 12-15 प्रतिशत तक गिर सकती हैं।

भारत के सबसे पुराने और अग्रणी म्यूचुअल फंडों में से एक क्वांट म्यूचुअल फंड ने कहा, “हालांकि, हमारे मध्यम अवधि और लंबी अवधि के दृष्टिकोण समान रूप से रचनात्मक बने हुए हैं और हम कहते हैं कि आपके पोर्टफोलियो का एक महत्वपूर्ण प्रतिशत कीमती धातुओं की ओर समर्पित होना चाहिए।”

खबर लिखे जाने तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना करीब 1.02 प्रतिशत बढ़कर 3,378.12 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 34.52 डॉलर प्रति औंस पर थी।

1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 20,585 रुपए या 27.02 प्रतिशत बढ़कर 96,747 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 14,963 रुपए या 17.39 प्रतिशत बढ़कर 1,00,980 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें-

सिक्किमः लेफ्टिनेंट कर्नल के परिवार समेत तीन अन्य सैन्यकर्मी भूस्खलन में लापता!

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें