27.7 C
Mumbai
Sunday, November 8, 2026
होमराजनीतिअजित डोभाल मुंबई दौरे पर, राजनीति गलियारे में लग रहे कई कयास...

अजित डोभाल मुंबई दौरे पर, राजनीति गलियारे में लग रहे कई कयास ?  

गृह मंत्री अमित शाह कल मुंबई दौरे पर  

Google News Follow
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल शनिवार को मुंबई दौरे पर हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के इस दौरे को लेकर राज्य में हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के अचानक दौरे से लोगों में कई तरह की बाते कही जा रही है। हालांकि कहा जा रहा है कि पांच सितंबर को मुंबई दौरे पर आने वाले गृह मंत्री अमित शाह को लेकर अजित डोभाल सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर यह दौरा है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली है।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल दौरे के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से भी मुलाक़ात की। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाक़ात की। कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का यह दौरा गृह मंत्री अमित शाह को पांच तारीख से होने वाले दौरे को लेकर है। इस दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने सुरक्षा से जुड़े मामलों पर बातचीत की।

बता दें कि पिछले  दिनों ने मुंबई की ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सप के नंबर पर पाकिस्तान के नंबर से  26 /11 जैसे हमले की धमकी दी गई थी। हालांकि इस मामले में  पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी  को गिरफ्तार किया था। साथ रायगढ़ के हरिहरेश्वर में  हथियार मिलने से भी राज्य में हड़कंप मच गया था। हालांकि इस मामले में उपमुख़्यमंत्री फडणवीस ने कहा था कि जो जहाज रायगढ़ में पाई गई वह आस्ट्रेलियन दम्पति की है। इस संबंध में कोई आतंकी घटना से जुड़ाव होने से उन्होंने साफ इनकार किया था।
वहीं, अमित शाह का दौरा यह बीजेपी और शिंदे गुट की सरकार बनने के बाद हो रहा है। ऐसे में राजनीतिक गलियारे में कई तरह की बातें कही जा रही है।कहा जा रहा हैं। आगामी बीएमसी चुनाव को लेकर बीजेपी और शिंदे गुट कैसे लड़े और किस पार्टी को साथ लाया जाय।इस संबंध में विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। साथ ही कई रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि बीएमसी चुनाव के लिए बीजेपी मनसे से भी हाथ मिला सकती है। बीजेपी के कई नेता पार्टी के मुखिया राज ठाकरे से मिल चुके है।
ये भी पढ़ें 

बिहार में हो मदरसों का सर्वे, केंद्रीय मंत्री की मांग पर हम को लगी मिर्ची  

National Stock Exchange

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited
[td_block_social_counter open_in_new_window="y" style="style6 td-social-boxed" block_template_id="td_block_template_9" border_color="#fbd54a" f_header_font_size="26" f_header_font_weight="700" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXRvcCI6IjAiLCJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJwYWRkaW5nLXRvcCI6IjAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn19" custom_title="हमें फॉलो करें" facebook="NewsDankaHindi" twitter="NewsDanka" youtube="channel/UCqtL0xCsgAmB3XXrh9nln2Q" manual_count_twitter="526" f_header_font_family="668"]

अन्य लेटेस्ट खबरें