31 C
Mumbai
Sunday, February 22, 2026
होमराजनीतिअपने इंटरव्यू को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई सिद्धू की पत्नी,...

अपने इंटरव्यू को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुई सिद्धू की पत्नी, जाने वजह

 राजनीति में सफल नहीं हुए तो अपने प्रोफेशन में लौटेगा परिवार 

Google News Follow

Related

देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव 2022 होने जा रहा है| सभी राजनीतिक पार्टियां इस चुनावी समर अपनी पूरी तैयारी में लगी हुई हैं वही पंजाब कांग्रेस कमेटी के नवजोत सिंह सिद्धू के लिए यह चुनाव काफी चुनौती पूर्ण दिखाई दे रहा है| यही सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि अगर उन्हें इस चुनाव में सफलता नहीं मिलती है तो वह दोनों दोबारा अपने प्रोफेशन में वापस जा सकते हैं| कौर के इस इंटरव्यू के बाद वे काफी ट्रोल हो रही हैं

नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उन्होंने राजनीति में आकर नुकसान ही कमाया है। सिद्धू मुंबई में शो करते हुए हर घंटे 25 लाख रुपए कमाते थे। वह भी हर माह 5 से 10 लाख रुपए कमा लेती थीं। सिद्धू परिवार के इस इंटरव्यू पर अकाली दल उम्मीदवार बिक्रम मजीठिया ने तंज कसते हुए कहा कि पंजाब मॉडल सिर्फ कुर्सी का खेल है|

अमृतसर ईस्ट से सिद्धू के प्रतिद्वंद्वी अकाली दल उम्मीदवार बिक्रम मजीठिया ने भी उन पर तंज कसते हुए कहा कि बहन नवजोत कौर सिद्धू का धन्यवाद कि बिल्लियां बाहर आईं। इनका पंजाब मॉडल कुछ नहीं। यह फरेब व चीट का मॉडल है। यह हलके की बात नहीं करते। हलके के लोगों से कोई राफता नहीं। किस्सा कुर्सी का है, कुर्सी नहीं तो कुछ नहीं।

ये भी पढ़ें 

CM योगी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर हमले की कोशिश,आरोपी पकड़ाया  

जिन्ना बनाम गन्ना: अब अखिलेश यादव हाथ में गन्ना लेकर कर रहे प्रचार    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,152फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें