29 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमराजनीतिजिन्ना बनाम गन्ना: अब अखिलेश यादव हाथ में गन्ना लेकर कर रहे...

जिन्ना बनाम गन्ना: अब अखिलेश यादव हाथ में गन्ना लेकर कर रहे प्रचार    

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश का विधान सभा के चुनावी रंग दिन ब दिन बदलता नजर आ रहा है। राजनीतिक पार्टी एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में लगी हैं। पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने जैसे ही जिन्ना का नाम लिया उसे बीजेपी ने हाथों हाथ लिया। अब एक बार फिर अखिलेश यादव ने हाथों में गन्ना लेकर प्रचार करने उतरे हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने गदा और पशुरामजी का फावड़ा लेकर रैली के दौरान देखे गए थे। बुधवार को अखिलेश यादव और जयंत चौधरी श्यामली में हुई रैली में हाथ में गन्ना लिए देखे गए।

जिस प्रकार, अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में जिन्ना का नाम लेकर चुनावी माहौल को गरमाने की कोशिश की थी, लेकिन, बीजेपी ने बयान को लपकते हुए जोरदार हमला बोला था। बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि अखिलेश यादव जिन्ना की आड़ लेकर चुनाव का ध्रुवीकरण कर रहे हैं। हालांकि, एक बार फिर बीजेपी अखिलेश यादव को घेरने का प्लान बनाया है।

 

बीजेपी ने दावा किया है कि वह गन्ना किसानों का रिकॉर्ड भुगतान किया है और इस संबंध में समाजवादी पार्टी को बोलने का कोई हक़ नहीं है। बीजेपी ने अपने चुनावी वादों में कहा है कि अगर गन्ना का 15 दिनों में भुगतान नहीं किया गया तो ब्याज भी दिया जायेगा। अखिलेश  यादव हाथ में गन्ना लेकर प्रचार कर गन्ना किसानों को अपने पाले में करने की कोशिश कर रहे हैं। हाल ही में अखिलेश यादव ने कहा था कि भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं है, चीन है।
   

ये भी पढ़ें 

 

गलती की तो फिर लखनऊ की गद्दी पर बैठेंगे दंगा कराने वाले: अमित शाह

योगेश्वर की धरती पर आस्था का सम्मान और अर्थव्यवस्था का संवर्धन: CM योगी   

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,183फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें