27 C
Mumbai
Monday, September 28, 2026
National Stock Exchange of India Limited
होमन्यूज़ अपडेटनवनीत राणा का ठाकरे सरकार पर हमला: अपने कर्मों से गिरेगी सरकार 

नवनीत राणा का ठाकरे सरकार पर हमला: अपने कर्मों से गिरेगी सरकार 

Google News Follow

Related

- Advertisement -National Stock Exchange

अमरावती की सांसद नवनीत राणा ने ठाकरे सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने ने कहा कि ठाकरे सरकार अपने कर्मों से गिर रही है। मात्रोश्री के सामने हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान के बाद उन्हें और उनके पति को गिरफ्तार कर लिया गया था। मंगलवार को नवनीत राणा ने कहा कि मैंने महाराष्ट्र को बचाने के लिए 11 बार हनुमान चालीसा पढ़ा। उन्होंने कहा कि मुझे केवल संकटमोचन बजरंग बली से ही उम्मीद है कि वह राज्य को बचाएंगे।

उन्होंने वर्तमान स्थिति पर बात करते हुए कहा कि अगर राज्य सभा और विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग होती है तो यह साफ़ है कि शिवसेना के विधायक खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यही वजह है कि शिवसेना के विधायकों ने भाजपा के उम्मीदवार को जिताया। उन्होंने कहा कि हमने केवल ढाई साल से केवल महाराष्ट्र को डूबते देखा है। राज्य का यह संकट जल्द खत्म होना चाहिए। नवनीत राणा ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र सरकार का जनता से नाता टूट गया है।  बता दें कि नवनीत राणा के पति रवि राणा का नई सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। बहरहाल अभी देखना होगा कि आगे ठाकरे सरकार क्या कदम उठाएगी।

गौरतलब है कि, विधान परिषद चुनाव के बाद शिवसेना के नेता एकनाथ शिंदे सहित 13 विधायक गुजरात के सूरत में हैं। बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे महाविकास अघाड़ी सरकार से नाराज थे। कहा जा रहा है कि विधान परिषद चुनाव के बाद  एकनाथ शिंदे और अन्य नेता सीएम ठाकरे की बैठक में शामिल नहीं हुए थे।
ये भी पढ़ें                  

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : CM​ मोदी ने मैसूर पैलेस ग्राउंड में किया योग

जनता और विधायक इस सरकार से तंग आ चु​​के​​​​ हैं ?- दरेकर​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,217फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
335,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें