30.7 C
Mumbai
Wednesday, June 10, 2026
होमराजनीतिनवाब मलिक,भाजपा पर टीका करके सत्य नही छिपता है: केशव उपाध्ये

नवाब मलिक,भाजपा पर टीका करके सत्य नही छिपता है: केशव उपाध्ये

Google News Follow

Related

मुंबई। राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक द्वारा मंत्री पद का भान न रखते हुए एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की वकालत शुरू किए हुए दिखाई दे रहे है। लेकिन, मीडिया ट्रायल में भारतीय जनता पार्टी पर टीका करके कोई निर्दोष साबित नही होगा और सत्य नही छुपेगा।असत्य का साथ देकर स्वयं को आरोपी न बनाये। यह बात प्रदेश भाजपा के मुख्य़ प्रवक्ता  प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कही। शनिवार को उपाध्ये ने कहा कि  नशीले पदार्थों के विरोध में कार्रवाई करनेवाली एनसीबी ने एक क्रूज छापा मारकर कुछ लोगों को पकड़ा।

इस संबंध में राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री नवाब मलिक पत्रकार परिषद के माध्यम से मीडिया ट्रायल चला रहे हैं और आरोपियों को सहायता मिले इस तरीके से जांच एजेंसी पर टिप्पणी कर रहे हैं। जिसमें वे बार बार भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं। लेकिन इस तरह से टिप्पणी करके आरोपियों को जमानत नही मिलने वाली है। इसके लिए न्यायालय से परिणाम आता है। जांच एजेंसी को निरंतर न्यायालय के सामने खड़ा रहना पड़ता है। भाजपा का कोई दोषी होगा तो उसे भी दंड मिलेगा।

उन्होंने कहा कि, नवाब मलिक को ध्यान में आना चाहिए कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को एनसीबी की हिरासत में रखना है कि न्यायालय की हिरासत अर्थात जेल में भेजना है कि जमानत देना है इसका निर्णय न्यायालय कर रहा है। इस बारे मे जांच कार्य की कार्यवाही न्यायालय में हो रही है। नवाब मलिक को वकालत करना हो तो न्यायालय में जाए और अपना पक्ष रखे। लेकिन वे प्रत्यक्ष न्यायालय में न जाते हुए केवल मीडिया ट्रायल के माध्यम से जांच कार्य के संबंध में संशय का निर्माण कर रहे है। वे बिना किसी कारण के भारतीय जनता पार्टी को इसमें घसीट रहे है। ऐसा करके उनके मन को संतोष मिलेगा लेकिन आरोपियों को छुटकारा नही मिलेगा।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,391फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
312,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें