28.3 C
Mumbai
Tuesday, June 23, 2026
होमदेश दुनियानायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम, ​खट्टर​ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!

नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के नए सीएम, ​खट्टर​ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!

अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी अपना पदभार संभालेंगे| दूसरी ओर सैनी ने विधायक दल का नेता चुने जाने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है|

Google News Follow

Related

हरियाणा में लंबी खींचतान के बाद अन्तोगत्वा 5 वर्षों का भाजपा-जजपा गठबंधन टूट ही गया| हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपने पद से इस्तीफा देकर राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है| इसके साथ अब प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के रूप में नायब सिंह सैनी अपना पदभार संभालेंगे| दूसरी ओर सैनी ने विधायक दल का नेता चुने जाने पर प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया है| इसके साथ ही अब हरियाणा के पूर्व सीएम खट्टर के लोकसभा चुनाव लड़ने की भी चर्चाएं तेज हो गयी हैं|

​कौन है नायब सिंह सैनी: ​नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला ​के​ सैनी परिवार में ​पैदा​ हुए| ​ओबीसी समुदाय ​से​ आने वाले सैनी बीए और एलएलबी की शिक्षा ग्रहण किये हुए हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।​ नए मुख्यमंत्री बनाए गए​ नायब सिंह सैनी फिलहाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद भी हैं। अब उन्हें सांसदी से इस्तीफा देना होगा​

गुजरात, उत्तराखंड के बाद अब हरियाणा: इससे पहले भी भाजपा ने येन चुनाव से पहले गुजरात, उत्तराखंड में सीएम पद के चेहरे बदले थे, जिसका उन्हें फायदा भी हुआ और सत्ता में वापिस भी हुई| जुलाई, 2021 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने भी राज्यपाल को इस्तीफा दे दिया| वे मात्र 120 दिन ही मुख्यमंत्री के पद रह सके| अगले वर्ष यानि वर्ष 2022 में नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में चुनाव हुए, जिसमें पार्टी 47 सीट पर विजय दर्ज राज्य की सत्ता पर काबिज हुई|

बता दें कि इसी तरह 11 सितंबर, 2021 में चुनाव से कुछ महीने पहले ही गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने इस्तीफा दे दिया| और फिर नए चेहरे के रूप में भूपेंद्र पटेल को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया गया है| मात्र 15 महीने यानि वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में एक बड़ी जीत मिली|

यह भी पढ़ें-

हरियाणा​ में चला ‘जाट-गैर जाट’ दांव, ​जेजेपी​ की टूट ​का​ भाजपा​ को फायदा!​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,290फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
316,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें