28 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमदेश दुनियाबिहार में एनडीए सरकार तय, 2010 का रिकॉर्ड टूट जाएगा : गिरिराज...

बिहार में एनडीए सरकार तय, 2010 का रिकॉर्ड टूट जाएगा : गिरिराज सिंह!

सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह केंद्रीय मंत्री हैं, विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री हैं। जिले में हमारी दो सीटें हैं और दोनों सीटें जीतेंगे। 

Google News Follow

Related

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि एनडीए इस बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी और 2010 का रिकॉर्ड टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के उम्मीदवार विजय सिन्हा के नेतृत्व में लखीसराय और बिहार में विकास हो रहा है। लखीसराय में सोने पर सुहागा है।
सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह केंद्रीय मंत्री हैं, विजय सिन्हा उपमुख्यमंत्री हैं। जिले में हमारी दो सीटें हैं और दोनों सीटें जीतेंगे। उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी की खबरों पर गिरिराज सिंह ने कहा हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। वह दिल्ली गए हैं तो इस बारे में जानकारी नहीं है।

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। वह राजद की बी-टीम हैं। बिहार चुनाव में वोट काटने के लिए आए हैं।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के बयान पर गिरिराज सिंह ने कहा कि उनके पास न नेता है, न नेतृत्व तैयार हुआ है, और न ही कोई नीति है। वह सिर्फ दावे करते हैं और नीतीश कुमार की कॉपी करते हैं कि घर-घर में सरकारी नौकरी देंगे। बिहार की जनता उनके झांसे में नहीं आने वाली है।

उन्होंने कहा कि एनडीए की डबल इंजन वाली सरकार में बिहार का हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से मजबूत हो रहा है। नए मेडिकल कॉलेजों और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से हर नागरिक को इलाज और आयुष्मान लाभ आसानी से मिल रहा है, जिससे स्वस्थ और सशक्त जीवन की राह आसान हुई है।

बिहार की सड़कें सिर्फ रास्ता नहीं, बल्कि विकास और अवसर का मार्ग बन गई हैं। हर गांव और शहर तक पहुंच बनाकर लोगों के जीवन को मजबूत बनाने का काम किया है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह रहा है कि जब भी केंद्र में कांग्रेस और बिहार में राजद की सरकार बनी है, तब घोटालों की झड़ी लग गई है। यही है घोटालों का महागठबंधन, जहां परिवारवाद और भ्रष्टाचार ही असली एजेंडा है।

यह भी पढ़ें-

सीबीआई ने एनएचआईडीसीएल निदेशक को रिश्वत लेते पकड़ा, करोड़ों रुपए जब्त!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,298फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें